जगदलपुर में पहली बार चार राज्यों के मुख्यमंत्री एक मंच पर, अमित शाह की अध्यक्षता में बड़ी बैठक

जगदलपुर । बस्तर संभाग के इतिहास में पहली बार इतना बड़ा अंतरराज्यीय राजनीतिक और प्रशासनिक आयोजन हो रहा है। मध्य क्षेत्रीय परिषद (Central Zonal Council) की 26वीं बैठक आज मंगलवार को जगदलपुर में शुरू हुई, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah कर रहे हैं।
बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के साथ उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami शामिल हुए। चारों राज्यों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, मुख्य सचिव और NITI Aayog के प्रतिनिधि भी बैठक में मौजूद हैं।
सुबह 11 बजे शुरू हुई यह हाईलेवल बैठक दोपहर बाद तक चलेगी। बैठक समाप्त होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शाम करीब 3:30 बजे मीडिया को संबोधित करेंगे।
बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, सीमावर्ती राज्यों के बीच समन्वय, सड़क और परिवहन नेटवर्क, बिजली ग्रिड, जल संसाधन, स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और शहरी विकास जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। बस्तर को हाल ही में नक्सलवाद मुक्त घोषित किए जाने के बाद क्षेत्र में स्थायी शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी विशेष मंथन हो रहा है।
जगदलपुर में इस परिषद का आयोजन राजनीतिक और रणनीतिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लंबे समय तक नक्सली हिंसा की पहचान रहे बस्तर में इस तरह का आयोजन यह संकेत देता है कि अब यह क्षेत्र विकास और सुशासन की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।





