#प्रदेश

रायपुर को मिलीं 54 नई डायल 112 गाड़ियां, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दिखाई हरी झंडी

Advertisement Carousel

 

रायपुर। Raipur में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 54 नई डायल 112 गाड़ियों को सेवा में शामिल किया गया। डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने हरी झंडी दिखाकर सभी वाहनों को रवाना किया।

इस मौके पर विजय शर्मा ने कहा कि अब डायल 112 पर कॉल करने के बाद पुलिस पहले से ज्यादा तेजी से मौके पर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि पूरे सिस्टम को C-DAC की एडवांस टेक्नोलॉजी से मॉनिटर किया जाएगा। कॉल आते ही लोकेशन तुरंत ट्रेस होगी, जिससे प्रतिक्रिया समय कम होगा।

डिप्टी सीएम ने बताया कि नई गाड़ियों में हाईटेक कैमरे लगाए गए हैं और कमांड सेंटर से उनकी लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी वाहन आज से ही सेवा में शामिल हो रहे हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का आभार भी जताया।

ड्रोन पेट्रोलिंग को लेकर विजय शर्मा ने कहा कि राज्य में जल्द ही ड्रोन पेट्रोलिंग सिस्टम पर भी काम शुरू किया जाएगा। जरूरत के अनुसार तय लोकेशन पर ड्रोन भेजे जाएंगे, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।

इस दौरान Deepak Baij के मोबाइल फोन 8 महीने बाद भी बरामद नहीं होने के बयान पर उन्होंने कहा कि यदि शिकायत दर्ज हुई है तो मामले को दिखवाया जाएगा।

डायल 112 के जवानों पर हमले के मामलों को लेकर डिप्टी सीएम ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। कानून के तहत सख्त सजा का प्रावधान है और गड़बड़ी करने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री के बयान “भेष बदलकर कुछ लोग आएंगे, सावधान रहें और अपनी चुनी हुई सरकार पर भरोसा रखें” पर प्रतिक्रिया देते हुए विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर के लोगों को पहले भी कई बार गुमराह किया गया है। उन्होंने लोगों से लोकतंत्र और जनप्रतिनिधियों पर विश्वास बनाए रखने की अपील की।