रायपुर को मिलीं 54 नई डायल 112 गाड़ियां, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दिखाई हरी झंडी
रायपुर। Raipur में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 54 नई डायल 112 गाड़ियों को सेवा में शामिल किया गया। डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने हरी झंडी दिखाकर सभी वाहनों को रवाना किया। इस मौके पर विजय शर्मा ने कहा कि अब डायल 112 पर कॉल करने के बाद पुलिस पहले से ज्यादा तेजी से मौके पर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि पूरे सिस्टम को C-DAC की एडवांस टेक्नोलॉजी से मॉनिटर किया जाएगा। कॉल आते ही लोकेशन तुरंत ट्रेस होगी, जिससे प्रतिक्रिया समय कम होगा। डिप्टी सीएम ने बताया कि नई गाड़ियों में हाईटेक कैमरे लगाए गए हैं और कमांड सेंटर से उनकी लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने कहा […]



