#अंतरराष्ट्रीय #राष्ट्रीय

इटली में पीएम मोदी और मेलोनी की ‘मेलोडी’ चर्चा, टॉफी गिफ्ट वाला वीडियो वायरल

Advertisement Carousel

 

इंटनेशनल न्यूज़। प्रधानमंत्री Narendra Modi के इटली दौरे के दौरान एक हल्का-फुल्का और दिलचस्प पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni ने पीएम मोदी द्वारा भेंट की गई ‘मेलोडी’ टॉफी के लिए उनका खास अंदाज में धन्यवाद किया।

मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह मुस्कुराते हुए कहती नजर आती हैं, “प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए एक बहुत ही अच्छी टॉफी लेकर आए हैं — मेलोडी।” वीडियो में पीएम मोदी भी दिखाई देते हैं और मेलोनी की इस टिप्पणी पर हंसते नजर आते हैं। मेलोनी ने पोस्ट के साथ लिखा, “उपहार के लिए धन्यवाद।”

दरअसल, “मेलोडी” शब्द पिछले कुछ समय से मोदी और मेलोनी की दोस्ती को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहा है। दोनों नेताओं के नाम — मोदी और मेलोनी — को जोड़कर “Melodi” हैशटैग बनाया गया था। इसकी शुरुआत साल 2023 में दुबई में आयोजित COP28 सम्मेलन के दौरान हुई थी, जब मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ तस्वीर साझा करते हुए “Melodi” हैशटैग इस्तेमाल किया था। इसके बाद दोनों नेताओं की हर मुलाकात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनती रही।

प्रधानमंत्री मोदी इस समय अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम चरण में इटली पहुंचे हैं। इस यात्रा के दौरान भारत और इटली के बीच व्यापार, रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और नई तकनीक जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हो रही है।