जापान में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी; क्यूशू में रोकी गई ट्रेन सेवाएं
० कुमामोटो प्रांत में तेज झटकों के बाद अलर्ट, परमाणु संयंत्र सुरक्षित; चीन के छिंगहाई में भी 20 मिनट के भीतर दो भूकंप टोक्यो। जापान के दक्षिणी कुमामोटो प्रांत में मंगलवार को 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने 1 मीटर तक ऊंची सुनामी की चेतावनी जारी कर दी। प्रशासन ने लोगों से समुद्र तट और तटीय क्षेत्रों से तुरंत दूर रहने की अपील की है। भूकंप के बाद सरकार ने दक्षिणी क्यूशू द्वीप के कुमामोटो, नागासाकी, कागोशिमा, फुकुओका, सागा, ओइता और मियाजाकी प्रांतों के लिए आपातकालीन भूकंप चेतावनी जारी की। एहतियात के तौर पर राहत और बचाव एजेंसियों को अलर्ट पर […]



