#राष्ट्रीय

Petrol Diesel Price Hike : पेट्रोल-डीजल ने फिर दिया महंगाई का झटका, 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम

Advertisement Carousel

 

दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। शनिवार को पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब तेल कंपनियों ने दाम बढ़ाए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

 

Delhi में पेट्रोल 87 पैसे महंगा होकर 99.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 91 पैसे बढ़कर 92.49 रुपये प्रति लीटर हो गया।

चार महानगरों में पेट्रोल के नए दाम
शहर नया पेट्रोल दाम बढ़ोतरी
Delhi ₹99.51 87 पैसे
Kolkata ₹110.64 94 पैसे
Mumbai ₹108.49 90 पैसे
Chennai ₹105.31 82 पैसे

चार महानगरों में डीजल के नए दाम
शहर नया डीजल दाम बढ़ोतरी
Delhi ₹92.49 91 पैसे
Kolkata ₹97.02 95 पैसे
Mumbai ₹95.02 94 पैसे
Chennai ₹96.98 87 पैसे

आखिर क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

तेल कंपनियों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उछाल बना हुआ है। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण तेल सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी है।

भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने का सीधा असर देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ता है।

आम लोगों पर क्या होगा असर?

० पेट्रोल-डीजल महंगा होने का असर सीधे आम आदमी की जेब पर पड़ेगा।

० निजी वाहन चलाना महंगा होगा
० बस और ट्रक किराया बढ़ सकता है
० माल ढुलाई खर्च बढ़ने से सब्जियां, फल, दूध और जरूरी सामान महंगे हो सकते हैं

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह ऊंची बनी रहीं, तो आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ सकती है।