#अंतरराष्ट्रीय

Big News :चीन के कोयला खदान में बड़ा हादसा: शांक्सी प्रांत की खदान में गैस विस्फोट, 82 की मौत, सैकड़ों मजदूर फंसे

Advertisement Carousel

 

इंटरनेशनल न्यूज़। चीन के उत्तरी प्रांत चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में हुए भीषण गैस विस्फोट ने भारी तबाही मचा दी है। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 82 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

सरकारी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह हादसा शुक्रवार शाम चांगझी शहर स्थित लिउशेन्यू कोयला खदान में हुआ, जहां विस्फोट के समय बड़ी संख्या में मजदूर भूमिगत काम कर रहे थे।

सैकड़ों मजदूर फंसे होने की आशंका

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक शुरुआती जानकारी में करीब 247 मजदूरों के खदान में फंसे होने की आशंका जताई गई थी।

शनिवार सुबह तक पहले 8 मौतों की पुष्टि हुई थी और 38 मजदूरों के फंसे होने की सूचना थी, लेकिन बाद में मृतकों की संख्या बढ़कर 82 तक पहुंच गई।

राहत और बचाव अभियान जारी

हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा है। बचाव दल लगातार खदान के भीतर फंसे मजदूरों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

जांच शुरू, कारणों की पड़ताल

अधिकारियों ने बताया कि गैस विस्फोट के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद इलाके में शोक और चिंता का माहौल है।