छत्तीसगढ़ में बदली बकरीद की छुट्टी की तारीख: अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर घोषित सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पहले 27 मई को घोषित अवकाश अब बदलकर 28 मई, गुरुवार कर दिया गया है।
जारी अधिसूचना में बताया गया है कि वर्ष 2026 के सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाशों की सूची में पहले बकरीद के लिए 27 मई का अवकाश निर्धारित किया गया था। हालांकि त्योहार की संभावित तिथि को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने इसमें आंशिक संशोधन करते हुए 28 मई 2026 को सार्वजनिक और सामान्य अवकाश घोषित किया है।
सरकार के इस फैसले के बाद राज्य के सभी शासकीय कार्यालय, स्कूल-कॉलेज और अन्य सरकारी संस्थान 28 मई को बंद रहेंगे।






