Breaking : भाजपा नेता रूप नारायण सिन्हा का निधन: हार्ट अटैक से छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ने तोड़ा दम, राजनीतिक जगत में शोक

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ से एक दुखद खबर सामने आई है। रूप नारायण सिन्हा का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उन्हें गंभीर हालत में बिलासपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, रूप नारायण सिन्हा भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे थे। वे इस प्रशिक्षण अभियान के प्रभारी भी थे। कार्यक्रम के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।
उनके निधन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
डॉ. रमन सिंह ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रूप नारायण सिन्हा का असामयिक निधन अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।





