#प्रदेश

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मैट्स विश्वविद्यालय में कल लगेगा मेगा जॉब फेयर

Advertisement Carousel

 

रायपुर। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं और विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। रायपुर स्थित मैट्स विश्वविद्यालय में 6 जून 2026 को मेगा जॉब फेयर 2026 का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें उद्योग जगत से सीधे जोड़ना है।

विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले इस जॉब फेयर में विभिन्न क्षेत्रों की कई नामी कंपनियां हिस्सा लेंगी और योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. गौरव कुमार सिंह शामिल होंगे। वे युवाओं को करियर निर्माण, रोजगार के अवसरों और कौशल विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों, नवस्नातकों और रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं से इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है। आयोजकों के अनुसार यह जॉब फेयर युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार पाने का बेहतर मंच उपलब्ध कराएगा।

मैट्स विश्वविद्यालय का कहना है कि वह शिक्षा को रोजगार से जोड़ने और विद्यार्थियों को बेहतर करियर अवसर प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में मेगा जॉब फेयर 2026 का आयोजन किया जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल सकेंगे।