मेट्स यूनिवर्सिटी में ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश, विदेशी छात्रों ने पहने छत्तीसगढ़ी कोसा के परिधान; रैंप वॉक से दिया स्वदेशी का संदेश

  रायपुर। मेट्स यूनिवर्सिटी, रायपुर में 17 सितंबर को ‘आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़- वोकल फॉर लोकल, सेल्फी विद स्वदेशी’ सोशल अवेयरनेस कैंपेन का आयोजन किया गया। अभियान में 40 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि विदेशी विद्यार्थियों ने भी छत्तीसगढ़ के कोसा एवं कॉटन से तैयार परिधान पहनकर रैंप वॉक किया और स्वदेशी हथकरघा उत्पादों को अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मेट्स यूनिवर्सिटी के करीब 400 से अधिक विद्यार्थी और फैकल्टी सदस्य शामिल हुए। बिलासा हैंडलूम के डिजाइनरों द्वारा तैयार हाथकरघा कोसा एवं कॉटन वस्त्रों के परिधानों में विद्यार्थियों ने रैंप वॉक कर ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को समर्थन दिया। बुनकरों के उत्पादों को अपनाने की […]

MATS यूनिवर्सिटी में नए छात्रों के स्वागत के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन

रायपुर। MATS यूनिवर्सिटी ने नए दाखिला लेने वाले छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत करने और उन्हें यूनिवर्सिटी के एकेडमिक माहौल, सुविधाओं, अवसरों और कैंपस लाइफ से परिचित कराने के लिए एक ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया। इस प्रोग्राम में माननीय विधायक पुरंदर मिश्रा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। छात्रों को संबोधित करते हुए, श्री मिश्रा ने उन्हें उनकी एकेडमिक यात्रा के एक नए चरण में प्रवेश करने पर बधाई दी और उन्हें लगन, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्यों को पाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि शिक्षा न केवल एक सफल करियर बनाने में, बल्कि ज़िम्मेदार और सामाजिक रूप से जागरूक […]

MATS यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय खेल दिवस का जोश, कुलपति ने छात्रों के साथ खेल गतिविधियों में लिया हिस्सा

  रायपुर। MATS यूनिवर्सिटी, रायपुर में 28 से 30 अगस्त 2026 तक राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना के साथ किया गया। तीन दिवसीय आयोजन में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ विदेशी छात्रों, फैकल्टी सदस्यों और स्टाफ ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को खेल, शारीरिक फिटनेस, स्वास्थ्य और संतुलित जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा। कुलपति ने दिया फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. के.पी. यादव ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने नियमित व्यायाम और खेलों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली का जरूरी हिस्सा बताया। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे पढ़ाई के […]

मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से MATS लॉ स्कूल में “लाफ्टर लाउंज: मिमिक्री एवं स्टैंड-अप कॉमेडी प्रतियोगिता” का सफल आयोजन

  रायपुर।छात्रों एवं शिक्षकों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने, शैक्षणिक तनाव को कम करने तथा सकारात्मक एवं आनंदमय शिक्षण वातावरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से MATS लॉ स्कूल, MATS विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा “लाफ्टर लाउंज: मिमिक्री एवं स्टैंड-अप कॉमेडी प्रतियोगिता” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह संदेश देना था कि हँसी केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन एवं स्वस्थ जीवनशैली का एक महत्वपूर्ण आधार भी है। प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया तथा अपनी शानदार कॉमेडी, मिमिक्री और हास्य प्रस्तुतियों से सभी का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतिभागियों ने पूरे आत्मविश्वास, मौलिकता और बेहतरीन कॉमिक […]

मैट्स विश्वविद्यालय में एजेंटिक एआई पर कार्यशाला, छात्रों ने सीखी भविष्य की AI तकनीक

  रायपुर। मैट्स विश्वविद्यालय, आरंग स्थित मैट्स स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (एमएसईआईटी) के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा ‘एजेंटिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Agentic AI)’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आधुनिक एआई तकनीकों की गहन जानकारी प्राप्त की। कार्यशाला के मुख्य वक्ता डॉ. अमर शुक्ला, एसोसिएट प्रोफेसर, आईआईएलएम विश्वविद्यालय, गुरुग्राम रहे। उन्होंने अपने व्याख्यान और लाइव डेमो के माध्यम से एजेंटिक एआई की अवधारणा, कार्यप्रणाली, संरचना, वास्तविक जीवन में इसके उपयोग तथा भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार एआई एजेंट स्वायत्त निर्णय लेने, कार्यों को स्वचालित करने और […]

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘द नेक्स्ट जनरेशन ऑफ इन्वेस्टिगेशन’ पर राष्ट्रीय वेबिनार शुरू, AI और साइबर फॉरेंसिक पर विशेषज्ञों का मंथन

  रायपुर। नैक (NAAC) से ‘A+’ ग्रेड प्राप्त मैट्स यूनिवर्सिटी के आरंग कैंपस स्थित फॉरेंसिक साइंस विभाग की ओर से मंगलवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय ऑनलाइन वेबिनार का शुभारंभ हुआ। “द नेक्स्ट जनरेशन ऑफ इन्वेस्टिगेशन: एआई, फॉरेंसिक साइंस, साइबर फॉरेंसिक एंड फ्रॉड प्रिवेंशन” विषय पर आयोजित इस वेबिनार में देशभर के विशेषज्ञ आधुनिक जांच तकनीकों, साइबर सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका पर अपने विचार साझा कर रहे हैं। डिजिटल अपराध और AI आधारित जांच पर फोकस वेबिनार का उद्देश्य डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों, फॉरेंसिक विज्ञान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग, साइबर फॉरेंसिक तकनीकों और वित्तीय धोखाधड़ी की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर छात्रों, शोधकर्ताओं और पेशेवरों को […]

मैट्स यूनिवर्सिटी में एआई पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न, ‘विकसित भारत-2047’ के लिए लाइब्रेरी में तकनीक की भूमिका पर मंथन

  रायपुर। मैट्स यूनिवर्सिटी के मैट्स स्कूल ऑफ लाइब्रेरी साइंस द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन (नेशनल कॉन्फ्रेंस) का सफलतापूर्वक समापन हुआ। “ट्रांसफॉर्मिंग लाइब्रेरिज थ्रू आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) फॉर विकसित भारत-2047” (NCTLAI-VB/2047) विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में देशभर के शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और पुस्तकालय विज्ञान विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष एवं कॉन्फ्रेंस की कन्वेनर डॉ. कल्पना चंद्राकर ने स्वागत भाषण देते हुए विभाग की उपलब्धियों और सम्मेलन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने वाले समय में पुस्तकालयों और सूचना सेवाओं की कार्यप्रणाली में व्यापक बदलाव लाने वाला है। सम्मेलन […]

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मैट्स विश्वविद्यालय में कल लगेगा मेगा जॉब फेयर

  रायपुर। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं और विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। रायपुर स्थित मैट्स विश्वविद्यालय में 6 जून 2026 को मेगा जॉब फेयर 2026 का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें उद्योग जगत से सीधे जोड़ना है। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले इस जॉब फेयर में विभिन्न क्षेत्रों की कई नामी कंपनियां हिस्सा लेंगी और योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. गौरव कुमार सिंह शामिल होंगे। वे युवाओं को करियर निर्माण, रोजगार के अवसरों और कौशल विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन […]