#खेल

महिला टी20 विश्व कप 2026 का बिगुल: 12 जून से शुरू होगी खिताबी जंग, 14 जून को भारत-पाकिस्तान महामुकाबला

Advertisement Carousel

 

नई दिल्ली। महिला क्रिकेट के सबसे बड़े मंचों में शुमार आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में होने जा रहा है। 24 दिनों तक चलने वाले इस मेगा टूर्नामेंट में दुनिया की 12 मजबूत टीमें खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। टूर्नामेंट का फाइनल 5 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होगा, जबकि भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें 14 जून पर टिकी हैं, जब चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी।

भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर दुनिया की नजर

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा रोमांच और दबाव से भरा रहता है। ऐसे में टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में होने वाला यह मैच करोड़ों क्रिकेट प्रशंसकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण रहेगा। भारतीय टीम को ग्रुप चरण में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों की चुनौती का भी सामना करना होगा।

समूहों पर एक नजर
समूह-1
भारत
ऑस्ट्रेलिया
दक्षिण अफ्रीका
पाकिस्तान
बांग्लादेश
नीदरलैंड
समूह-2
इंग्लैंड
वेस्टइंडीज
न्यूजीलैंड
श्रीलंका
आयरलैंड
स्कॉटलैंड
टूर्नामेंट की खास बातें

12 टीमें लेंगी हिस्सा
0 कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे
0 5 ट्रिपल हेडर और 5 डबल हेडर मुकाबले
0 नीदरलैंड पहली बार महिला टी20 विश्व कप में खेलेगा
0 फाइनल मुकाबला लॉर्ड्स में होगा
0 भारत-पाकिस्तान मुकाबला 14 जून को एजबेस्टन में खेला जाएगा

नॉकआउट मुकाबलों का कार्यक्रम

30 जून – पहला सेमीफाइनल, द ओवल (शाम 7 बजे)
2 जुलाई – दूसरा सेमीफाइनल, द ओवल (रात 11 बजे)
5 जुलाई – फाइनल, लॉर्ड्स (शाम 7 बजे)

भारत के प्रमुख मुकाबले

14 जून – भारत बनाम पाकिस्तान
17 जून – भारत बनाम नीदरलैंड
21 जून – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
25 जून – भारत बनाम बांग्लादेश
28 जून – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

पहली ट्रॉफी पर भारत की नजर

महिला टी20 विश्व कप 2026 को अब तक का सबसे प्रतिस्पर्धी संस्करण माना जा रहा है। भारतीय टीम पहली बार इस प्रतिष्ठित खिताब को जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया अपनी बादशाहत कायम रखने की कोशिश करेगा। भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले से लेकर लॉर्ड्स में होने वाले फाइनल तक, क्रिकेट प्रेमियों को रोजाना रोमांच और रोमांचक मुकाबलों का भरपूर आनंद मिलने वाला है।