#राष्ट्रीय

Breaking : असम में बड़ा विमान हादसा: वायुसेना का AN-32 लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट के मौत की आशंका

Advertisement Carousel

 

जोरहाट। असम के जोरहाट स्थित वायुसेना स्टेशन पर भारतीय वायुसेना (IAF) का एक AN-32 मालवाहक विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद एयरबेस पर अफरा-तफरी मच गई और तत्काल बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान नियमित आपूर्ति सामग्री लेकर वायुसेना स्टेशन पर उतरने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान लैंडिंग के समय विमान दुर्घटना का शिकार हो गया।

पायलट के निधन की आशंका

सूत्रों के अनुसार हादसे में पायलट के निधन की आशंका जताई जा रही है, लेकिन भारतीय वायुसेना की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।दुर्घटना की सूचना मिलते ही बचाव एवं राहत दल घटनास्थल पर पहुंच गए। एयरबेस क्षेत्र को सुरक्षित कर जांच और राहत कार्य तेज कर दिए गए हैं।

वायुसेना ने जांच के दिए आदेश

भारतीय वायुसेना ने कहा है कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच कराई जाएगी। तकनीकी खराबी, मौसम या अन्य किसी कारण की भूमिका की जांच की जाएगी।