23 जून को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण फैसले

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक 23 जून को आयोजित की जाएगी। यह बैठक नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में सुबह 11:30 बजे शुरू होगी।
बैठक में राज्य के विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। साथ ही प्रदेश के विकास, प्रशासनिक कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी अहम निर्णय लिए जा सकते हैं।
कैबिनेट बैठक को लेकर संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रदेश की नजरें इस बैठक पर टिकी हैं, जहां कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लग सकती है।




