#प्रदेश

वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 आईएफएस अधिकारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

Advertisement Carousel

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए हैं। जारी सूची में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

आदेश के अनुसार, राजेश कुमार चंदेल, मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक) कांकेर को मुख्य वन संरक्षक (समन्वय) नियुक्त किया गया है। वहीं आलोक कुमार तिवारी, मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक) जगदलपुर को मुख्य वन संरक्षक (मानव संसाधन विकास एवं आईटी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी प्रकार राम अवतार दुबे, मुख्य वन संरक्षक (कार्य योजना) बिलासपुर को क्षेत्रीय महाप्रबंधक, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम, नया रायपुर बनाया गया है।

कांकेर और बिलासपुर में नई पदस्थापना

विवेकानंद झा, वन संरक्षक (प्रशासन, राजभाषा एवं समन्वय) को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक) कांकेर का दायित्व दिया गया है। वहीं लक्ष्मण सिंह, वन उप संरक्षक (रिकॉर्ड) को प्रभारी वन संरक्षक, कार्य योजना मंडल बिलासपुर पद पर पदस्थ किया गया है।

जगदलपुर का अतिरिक्त प्रभार स्टायलो मंगावी को वन्यजीव प्रबंधन क्षेत्र में कार्यरत स्टायलो मंगावी को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक) जगदलपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

2021 बैच की आईएफएस अधिकारी को नई जिम्मेदारी

वर्ष 2021 बैच की आईएफएस अधिकारी निमला खेस्स को जिला वन अधिकारी, अनुसंधान एवं विस्तार प्रभाग रायपुर नियुक्त किया गया है।

अनिमेष गोवर्धन को अतिरिक्त प्रभार

वन विभाग द्वारा जारी एक अन्य आदेश में अनिमेष गोवर्धन (राज्य वन सेवा), संपदा अधिकारी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख कार्यालय, नवा रायपुर को उनके वर्तमान कार्यों के साथ प्रभारी वन उप संरक्षक (रोकड़) तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ प्रमाणीकरण समिति (CGCERT) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वन विभाग का यह प्रशासनिक फेरबदल विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय, प्रबंधन और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।