विश्व योग दिवस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे विधायक ईश्वर साहू, अधिकारियों के मनाने की तस्वीरें वायरल,जानें किस बात पर हुए नाराज

बेमेतरा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर साजा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा विधायक ईश्वर साहू की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। कार्यक्रम में विधायक के शामिल नहीं होने को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं होती रहीं।
सूत्रों के अनुसार, कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार से जुड़े पोस्टर और बैनर में फोटो को लेकर नाराजगी की बात सामने आई है। हालांकि इस संबंध में विधायक ईश्वर साहू की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अधिकारियों ने उनसे संपर्क भी किया, लेकिन वे कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने इस पूरे मामले पर कोई टिप्पणी करने से इनकार किया है।फिलहाल विधायक की अनुपस्थिति के वास्तविक कारणों को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।





