आज का राशिफल 8 जुलाई 2026: मेष वालों को यात्रा के संकेत, वृष की मनोकामना होगी पूरी, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

8 जुलाई 2026, बुधवार का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और सकारात्मक बदलाव लेकर आया है। रेवती नक्षत्र और अश्विनी नक्षत्र के संयोग से कुछ जातकों को यात्रा, करियर और आर्थिक मामलों में लाभ मिल सकता है, वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य और निवेश को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। जानिए आज का विस्तृत राशिफल।
मेष
आज आत्मचिंतन और अधूरे कार्य पूरे करने का दिन है। यात्रा के योग बन सकते हैं। संपत्ति संबंधी पुराने मामले आगे बढ़ सकते हैं। भाई-बहन से महत्वपूर्ण बातचीत संभव है।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 12
उपाय: हनुमानजी को लाल फूल चढ़ाकर ‘ॐ अंगारकाय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें।
वृष
लंबे समय से रुकी इच्छा पूरी होने की संभावना है। पुराने मित्र से मुलाकात या लाभदायक समाचार मिल सकता है। परिवार के साथ समय सुखद रहेगा।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 4
उपाय: मां की सेवा करें और उनका आशीर्वाद लें।
मिथुन
करियर में अटके कार्य पूरे होने के संकेत हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत लाभदायक रहेगी। फिलहाल नया निवेश टालना बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 2
उपाय: हरी मूंग का दान करें और ‘ॐ बुधाय नमः’ का जाप करें।
कर्क
भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा या तीर्थ का योग बन सकता है। व्यक्तित्व का प्रभाव बढ़ेगा और कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 6
उपाय: मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।
सिंह
बीमा, टैक्स या दस्तावेजों से जुड़े पुराने मामले सुलझ सकते हैं। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे और साझेदारी में रिश्ते मजबूत होंगे।
शुभ रंग: रूबी रेड | शुभ अंक: 5
उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें और ‘ॐ सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करें।
कन्या
व्यापारिक साझेदारी और करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। विदेशी संपर्क लाभ दे सकते हैं। पुराने प्रोजेक्ट्स पर दोबारा ध्यान देना फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग: हल्का हरा | शुभ अंक: 7
उपाय: हरे रंग की वस्तु का दान करें।
तुला
स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं। नई दिनचर्या शुरू करने का अच्छा समय है। करियर में ज्ञान और अनुभव का लाभ मिलेगा।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2
उपाय: घर में सुगंधित अगरबत्ती जलाएं।
वृश्चिक
रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ समय आनंददायक रहेगा। लंबी यात्रा या नए अवसर सामने आ सकते हैं।
शुभ रंग: गहरा लाल | शुभ अंक: 5
उपाय: हनुमानजी को सिंदूर और लाल फूल अर्पित करें।
धनु
घर-परिवार के पुराने विवाद शांतिपूर्वक सुलझ सकते हैं। संपत्ति संबंधी मामलों में प्रगति होगी। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 6
उपाय: पीले चावल और गुड़ भगवान बृहस्पति को अर्पित करें।
मकर
छोटी यात्रा का योग है। साझेदारी और पारिवारिक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है।
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 3
उपाय: शनिदेव को सरसों के तेल का दीपक अर्पित करें।
कुंभ
पुराने आर्थिक मामलों का समाधान होगा। उधार चुकाने का अच्छा समय है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और नियमित व्यायाम शुरू करें।
शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 7
उपाय: जरूरतमंदों को भोजन कराएं।
मीन
आज का दिन शुभ रहेगा। नई यात्रा या भविष्य की योजना बन सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 9
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले वस्त्र धारण करें।
- आज का राशिफल 8 जुलाई




