#प्रदेश

मानसून सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक 12 जुलाई को, चरणदास महंत की अध्यक्षता में बनेगी रणनीति

Advertisement Carousel

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी मानसून सत्र को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 12 जुलाई को रायपुर में बुलाई गई है। बैठक में मानसून सत्र के दौरान सरकार को घेरने की रणनीति और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की बैठक रविवार, 12 जुलाई 2026 को शाम 5 बजे नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास कार्यालय सी-5, शांति नगर, रायपुर में आयोजित होगी।

चरणदास महंत की अध्यक्षता में होगी रणनीति तैयार

बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत करेंगे। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक शामिल होंगे।

मानसून सत्र की तैयारियों पर होगा मंथन

बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान उठाए जाने वाले जनहित के मुद्दों, सरकार को घेरने की रणनीति, विपक्ष की भूमिका और सदन में पार्टी की आगे की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के मीडिया प्रभारी घनश्याम राजू तिवारी ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि सभी कांग्रेस विधायकों और वरिष्ठ नेताओं को निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।