#Uncategorized #crime #प्रदेश

रायपुर में महिला थाना के पास युवक की खून से लथपथ लाश, सिर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका

Advertisement Carousel

 

० सुबह राहगीरों ने दी सूचना, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

रायपुर। राजधानी रायपुर में बुधवार सुबह महिला थाना के पास एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस हत्या की आशंका को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मृतक की पहचान नेहरू नगर निवासी प्रकाश के रूप में हुई है। सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी नमूने एकत्र किए।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है।

घटना के कारणों और आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी हुई है।