स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ की जेलों से 100 कैदियों की रिहाई, हाथ में गीता लेकर बाहर निकले बंदी

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की जेलों में सजा काट रहे ऐसे कैदियों को नई जिंदगी की शुरुआत का मौका दिया जा रहा है, जिनका जेल में आचरण और व्यवहार अच्छा रहा है। प्रदेश की पांच केंद्रीय जेलों से कुल 100 सजायाफ्ता कैदियों की रिहाई की प्रक्रिया शुरू की गई है।
रायपुर जेल से 9 कैदी हुए रिहा
रायपुर सेंट्रल जेल से गुरुवार को 9 कैदियों को रिहा किया गया। जेल से बाहर निकलते वक्त कई कैदियों के हाथों में श्रीमद्भगवद्गीता नजर आई। रिहाई के बाद कैदियों ने समाज की मुख्यधारा में लौटकर नई शुरुआत करने की उम्मीद जताई।
किस जेल से कितने कैदी होंगे रिहा?
बिलासपुर सेंट्रल जेल – 48
रायपुर सेंट्रल जेल – 20
दुर्ग सेंट्रल जेल – 16
अंबिकापुर सेंट्रल जेल – 8
जगदलपुर सेंट्रल जेल – 9
इन पांच जेलों से कुल 100 कैदियों को 15 अगस्त से पहले रिहा किया जाना है। रायपुर सेंट्रल जेल के 9 कैदियों की रिहाई गुरुवार को हो चुकी है।
अच्छे आचरण का मिला लाभ
जेल में सजा के दौरान अनुशासन और अच्छे व्यवहार का पालन करने वाले कैदियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिहाई का लाभ दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य उन्हें सुधार के बाद समाज की मुख्यधारा में लौटने का अवसर देना है।
जेल की चारदीवारी से बाहर निकलते समय हाथ में गीता और मन में नई उम्मीद लिए इन कैदियों के लिए यह रिहाई नई जिंदगी की शुरुआत के तौर पर देखी जा रही है।




