आज का पंचांग 14 अगस्त 2026: श्रावण शुक्ल द्वितीया, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और हरियाली तीज का समय

आज शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। द्वितीया तिथि शाम 6:46 बजे तक रहेगी, इसके बाद तृतीया तिथि शुरू होगी। चंद्रमा आज पूरे दिन सिंह राशि में संचार करेंगे। धार्मिक दृष्टि से आज का दिन पूजा-पाठ और शुभ कार्यों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
आज का पंचांग
- तिथि: श्रावण शुक्ल द्वितीया, शाम 6:46 बजे तक
- इसके बाद: शुक्ल तृतीया
- वार: शुक्रवार
- नक्षत्र: पूर्वाफाल्गुनी, 15 अगस्त तड़के 3:42 बजे तक
- इसके बाद: उत्तराफाल्गुनी
- योग: परिघ, सुबह 9:28 बजे तक; फिर शिव योग
- करण: बालव, सुबह 7:39 बजे तक; फिर कौलव
- चंद्र राशि: सिंह
- सूर्य राशि: कर्क
- ऋतु: वर्षा
- अयन: दक्षिणायन
- शक संवत: 1948
- विक्रम संवत: 2083
सूर्योदय और सूर्यास्त
सूर्योदय: सुबह 5:50 बजे
सूर्यास्त: शाम 7:02 बजे
चंद्रोदय: सुबह 7:21 बजे
चंद्रास्त: रात 8:01 बजे
आज के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 3:55 से 4:41 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:59 से दोपहर 12:52 बजे तक
अमृत काल: रात 9:33 से 11:05 बजे तक
आज का चौघड़िया
- चर: सुबह 5:50 से 7:29 बजे तक
- लाभ: सुबह 7:29 से 9:08 बजे तक
- अमृत: सुबह 9:08 से 10:47 बजे तक
- काल: सुबह 10:47 से दोपहर 12:26 बजे तक
आज इन समयों में शुभ कार्यों से बचें
राहुकाल: सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 बजे तक
गुलिक काल: सुबह 7:30 से 9:00 बजे तक
यमगंड: दोपहर 3:30 से 5:00 बजे तक
हरियाली तीज कब है?
शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 14 अगस्त की शाम 6:46 बजे शुरू होगी और 15 अगस्त की शाम 5:28 बजे तक रहेगी। इसी तिथि में हरियाली तीज का व्रत मनाया जाएगा।
आज का उपाय
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ माना जाता है। आज लक्ष्मी मंदिर जाकर मां को लाल गुलाब अर्पित करें। इसके बाद लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें और सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाएं। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।





