#प्रदेश

CG Train Cancelled: सितंबर-अक्टूबर में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी; देखें पूरी लिस्ट

Advertisement Carousel

रायपुर। रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा केबिन (ए) से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं लाइन की कमीशनिंग से जुड़े नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य किए जाएंगे। अलग-अलग चरणों में होने वाले इन कार्यों के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते सितंबर और अक्टूबर 2026 में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
18109/18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस — 25 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर को दोनों दिशाओं से रद्द।
18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस — 25 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर को रद्द।
18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस — 26 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, 12, 13 और 14 अक्टूबर को रद्द।
12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस — 28 सितंबर और 12 अक्टूबर को रद्द।
12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस — 30 सितंबर और 14 अक्टूबर को रद्द।
01001 LTT-सांतरागाछी स्पेशल एक्सप्रेस — 29 सितंबर को रद्द।
01002 सांतरागाछी-LTT स्पेशल एक्सप्रेस — 1 अक्टूबर को रद्द।
18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस — 1 और 13 अक्टूबर को रद्द।
18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस — 2 और 14 अक्टूबर को रद्द।
22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस — 9 अक्टूबर को रद्द।
22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस — 10 अक्टूबर को रद्द।
12812 हटिया-LTT एक्सप्रेस — 10 अक्टूबर को रद्द।
12811 LTT-हटिया एक्सप्रेस — 12 अक्टूबर को रद्द।
12262 हावड़ा-CSMT दुरंतो एक्सप्रेस — 13 अक्टूबर को रद्द।
12261 CSMT-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस — 14 अक्टूबर को रद्द।
13288/13287 आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस — 1 अक्टूबर को दोनों दिशाओं से रद्द।

उत्कल एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी

30 सितंबर, 1 और 12 अक्टूबर 2026 को पुरी से रवाना होने वाली 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी। ट्रेन कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब के रास्ते योग नगरी ऋषिकेश जाएगी।

गीतांजलि एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से चलेगी

13 अक्टूबर 2026 को हावड़ा से रवाना होने वाली 12860 हावड़ा-CSMT गीतांजलि एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से रवाना होगी।

यात्रा से पहले जरूर चेक करें ट्रेन का स्टेटस

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले संबंधित ट्रेन के परिचालन की स्थिति जरूर जांच लें। इससे ट्रेन रद्द होने या समय में बदलाव के कारण होने वाली असुविधा से बचा जा सकेगा।