#प्रदेश

CG Transfer News: वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 60 से ज्यादा सहायक वन संरक्षकों का तबादला; देखें किसे मिली कहां जिम्मेदारी

Advertisement Carousel

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। 60 से अधिक सहायक वन संरक्षकों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से जारी आदेश में अधिकारियों को अलग-अलग वन मंडलों और विभागीय संस्थानों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

इन अधिकारियों की बदली पदस्थापना

आदेश के अनुसार राम कुमार सिदार को मंडल प्रबंधक, कवर्धा परियोजना मंडल, राज्य वन विकास निगम, कवर्धा पदस्थ किया गया है।

विजेन्द्र सिंह ठाकुर को उप वनमंडलाधिकारी बस्तर, वनमंडल बस्तर भेजा गया है। वहीं अमिता गुप्ता को उप प्रबंधक, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ मुख्यालय, नया रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

मनोज कुमार विश्वकर्मा को उप वनमंडलाधिकारी बिरगुड़ी, वनमंडल धमतरी पदस्थ किया गया है। मोना महेश्वरी को संलग्नाधिकारी, वृत्त कार्यालय दुर्ग भेजा गया है।जसवीर सिंह मरावी को उप वनमंडलाधिकारी कांकेर, वनमंडल कांकेर की जिम्मेदारी मिली है।

इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

कुमार सिंह कंवर को उप वनमंडलाधिकारी बैकुंठपुर, वनमंडल कोरिया पदस्थ किया गया है।एम.एल. सिदार को उप प्रबंध संचालक, जिला यूनियन रायगढ़ बनाया गया है। वहीं शिवशंकर नाविक को उप मंडलाधिकारी धमतरी, वनमंडल धमतरी पदस्थ किया गया है।इसके अलावा अवधेश सिंह को उप प्रबंध संचालक, जिला यूनियन सूरजपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से यह पदस्थापन आदेश जारी किया है। तबादला सूची में 60 से अधिक सहायक वन संरक्षकों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।