#प्रदेश

CG News: छत्तीसगढ़ में निगम-मंडल और आयोग के 3 पदाधिकारियों को राज्य मंत्री का दर्जा, सरकार ने जारी किया आदेश

Advertisement Carousel

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के विभिन्न निगम, मंडल और आयोग से जुड़े तीन पदाधिकारियों को राज्य मंत्री का दर्जा दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में 2 सितंबर को आदेश जारी किया है। आदेश के तहत संजय अग्रवाल, अजय शुक्ला और शरद अवस्थी को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है।

इन्हें मिला राज्य मंत्री का दर्जा

शासन के आदेश के मुताबिक संजय अग्रवाल को छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष के रूप में राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है।वहीं अजय शुक्ला को छत्तीसगढ़ राज्य आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष के तौर पर राज्य मंत्री का दर्जा मिला है।इसके अलावा शरद अवस्थी को इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है।

प्रोटोकॉल के लिए दिया गया दर्जा

सरकार ने आदेश में स्पष्ट किया है कि राज्य मंत्री का दर्जा केवल शिष्टाचार एवं प्रोटोकॉल के उद्देश्य से दिया गया है। संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार मिलने वाली सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी संबंधित प्रशासनिक विभाग या आयोग की होगी।

वरिष्ठता का नहीं दर्शाता क्रम

आदेश में यह भी साफ किया गया है कि जारी की गई सूची किसी प्रकार की वरिष्ठता अथवा प्रोटोकॉल क्रम को प्रदर्शित नहीं करती है। राज्य मंत्री का दर्जा आदेश जारी होने की तारीख से ही प्रभावी माना जाएगा।