#प्रदेश

रायपुर में 3 स्थानीय छुट्टियों का ऐलान, सितंबर से नवंबर तक इन तारीखों पर बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

Advertisement Carousel

 

रायपुर। रायपुर जिले के सरकारी कर्मचारियों के लिए साल 2026 में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के अवसर पर जिले में स्थानीय छुट्टी रहेगी।

सितंबर में नुआखाई की छुट्टी

जारी आदेश के अनुसार 15 सितंबर 2026, मंगलवार को नुआखाई पर्व के अवसर पर रायपुर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा।

अक्टूबर में महाअष्टमी पर छुट्टी

इसके बाद 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को महाअष्टमी के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन रायपुर जिले के संबंधित शासकीय कार्यालय और संस्थाएं बंद रहेंगी।

नवंबर में गोवर्धन पूजा की छुट्टी

वहीं 9 नवंबर 2026, सोमवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा। आदेश में इसे दीपावली के दूसरे दिन मनाए जाने वाले पर्व के रूप में उल्लेखित किया गया है।

राजधानी के सरकारी कार्यालय भी दायरे में

ये तीनों स्थानीय अवकाश रायपुर जिले के अंतर्गत आने वाले संबंधित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं पर लागू होंगे। इसके अलावा रायपुर शहर (राजधानी) स्थित शासकीय कार्यालय और संस्थाएं भी इन छुट्टियों के दायरे में रहेंगी।

यानी सितंबर से नवंबर के बीच रायपुर जिले में त्योहारों के मौके पर सरकारी कार्यालयों के लिए कुल तीन स्थानीय अवकाश रहेंगे।