रायपुर में 3 स्थानीय छुट्टियों का ऐलान, सितंबर से नवंबर तक इन तारीखों पर बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

  रायपुर। रायपुर जिले के सरकारी कर्मचारियों के लिए साल 2026 में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के अवसर पर जिले में स्थानीय छुट्टी रहेगी। सितंबर में नुआखाई की छुट्टी जारी आदेश के अनुसार 15 सितंबर 2026, मंगलवार को नुआखाई पर्व के अवसर पर रायपुर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। अक्टूबर में महाअष्टमी पर छुट्टी इसके बाद 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को महाअष्टमी के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन रायपुर जिले के संबंधित शासकीय कार्यालय और संस्थाएं बंद रहेंगी। नवंबर में गोवर्धन पूजा […]