#प्रदेश

धमतरी में आसमानी आफत: गाज गिरने से 1 की मौत, 3 गंभीर; बारिश के बीच हुआ दर्दनाक हादसा

Advertisement Carousel

 

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। नगरी ब्लॉक के फरसियां-बोड़र्रा मुख्य मार्ग पर आकाशीय बिजली गिरने से चार लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

तेज बारिश और गरज-चमक के बीच गिरी बिजली

जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच की है। उस वक्त इलाके में तेज बारिश के साथ गरज-चमक हो रही थी। इसी दौरान अचानक सड़क पर मौजूद लोगों के पास आकाशीय बिजली गिर गई।

बिजली की चपेट में आने से गिरजा शंकर ध्रुव की मौत हो गई। वहीं जितेंद्र सिन्हा, पोषण ध्रुव और भूपेश ध्रुव गंभीर रूप से झुलस गए।

अस्पताल में तीन घायलों का इलाज जारी

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तत्काल शासकीय सिविल अस्पताल नगरी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने गिरजा शंकर ध्रुव को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं तीनों घायलों का उपचार जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल

आकाशीय बिजली गिरने की घटना से इलाके में शोक की लहर है। सूचना मिलने के बाद संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौके की जानकारी जुटाने में लगे हैं। पुलिस और प्रशासन की ओर से घटना की परिस्थितियों की जानकारी ली जा रही है।