#crime #प्रदेश

CG Cyber Alert: BJP विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हुआ हैक, लोगों से मांगे जा रहे पैसे; खुद वीडियो जारी कर किया अलर्ट

Advertisement Carousel

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के BJP विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक/कम्प्रोमाइज होने का मामला सामने आया है। विधायक के नंबर से लोगों को कॉल और मैसेज कर पैसों की मांग की जा रही है। मामले की जानकारी खुद विधायक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि उनके नंबर से आने वाले किसी भी कॉल या मैसेज पर पैसे न भेजें और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।

वीडियो जारी कर विधायक ने किया सावधान

इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए अनुज शर्मा ने बताया कि उनका मोबाइल नंबर हैक या कम्प्रोमाइज हो गया है। इस नंबर से लोगों से पैसे मांगे जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि इस नंबर से कोई पैसे की मांग करता है तो उसे नजरअंदाज करें।

विधायक ने लोगों से अपील की कि किसी भी लिंक पर क्लिक न करें और पैसे ट्रांसफर न करें। अगर उनके नंबर से पैसों की मांग की जाती है तो उन्हें किसी दूसरे माध्यम से इसकी जानकारी दें।

“ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं सूचना”

अनुज शर्मा ने लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करने की अपील भी की है, ताकि उनके संपर्क में मौजूद कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार न हो।

फिलहाल लोगों को सलाह दी गई है कि विधायक के मोबाइल नंबर से आने वाले किसी भी संदिग्ध मैसेज, कॉल, लिंक या पैसों की मांग पर भरोसा न करें और बिना सत्यापन के कोई भुगतान न करें।