Raipur News: इंडियन बैंक की विशेषीकृत MSME शाखा के नए परिसर का लोकार्पण, कारोबारियों को मिलेगी त्वरित ऋण सुविधा

रायपुर। इंडियन बैंक की अवंती विहार, रायपुर स्थित विशेषीकृत MSME शाखा के नए परिसर का शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को राम हाई स्ट्रीट, रामावर्ल्ड, रायपुर में लोकार्पण किया गया। बैंक के कार्यपालक निदेशक आशुतोष चौधरी ने नए परिसर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भुवनेश्वर की क्षेत्र महाप्रबंधक श्रीमती एस. कनका भी मौजूद रहीं।
MSME कारोबारियों के लिए त्वरित ऋण सुविधा
विशेषीकृत MSME शाखा का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों से जुड़े ग्राहकों को बेहतर और त्वरित बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराना है। शाखा में MSME क्षेत्र से संबंधित विभिन्न प्रकार के ऋण आवेदनों को प्राथमिकता के साथ प्रोसेस कर ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी की जाती है।
नए परिसर के माध्यम से उद्यमियों और कारोबारियों को उनकी व्यावसायिक जरूरतों के अनुरूप बैंकिंग एवं ऋण संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा।
इंडियन बैंक के अधिकारी और शाखा प्रबंधक रहे मौजूद
लोकार्पण कार्यक्रम में इंडियन बैंक के रायपुर अंचल प्रबंधक रूपेश कुमार अग्रवाल, उप अंचल प्रबंधक अमित गौरव, शाखा प्रमुख सरोजकांत दलाई सहित शाखा की पूरी टीम मौजूद रही।
इसके अलावा रायपुर अंचल के अंतर्गत रायपुर में संचालित इंडियन बैंक की विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रबंधकों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बैंक अधिकारियों ने MSME क्षेत्र को बेहतर वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराने और उद्यमियों की ऋण संबंधी जरूरतों को तेजी से पूरा करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।





