CG Transfer : छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 अभियंताओं का तबादला; देखें पूरी सूची

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जल संसाधन विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। विभाग ने प्रशासकीय दृष्टिकोण से 15 अभियंताओं का स्थानांतरण करते हुए उन्हें अलग-अलग स्थानों पर नई पदस्थापना दी है। तबादले की सूची में अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता और अनुविभागीय अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
इन अभियंताओं का हुआ तबादला
स्थानांतरण की जद में आने वाले अधिकारियों में अधीक्षण अभियंता आरके बंजारे, कार्यपालन अभियंता टीआर मेश्राम, कार्यपालन अभियंता एनसी सिंह, अनुविभागीय अधिकारी एसडी रेकवार, शिवकुमार गिलहरे, बीएल खंडेल, राजेंद्र कुमार सोनी, गोपी कृष्ण शर्मा, अमितेश दुबे, केएल नेताम और भरत कुमार शामिल हैं।
इसके अलावा प्रभारी कार्यपालन अभियंता संदीप धवन, अनुविभागीय अधिकारी हीरा लाल साहू, बृजमोहन चौहान और कार्यपालन अभियंता राकेश शर्मा का भी स्थानांतरण किया गया है।सभी अधिकारियों को आदेशानुसार नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।






