केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक: छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अधिकारी-जवान सम्मानित, स्पेशल ऑपरेशन से फॉरेंसिक साइंस तक उत्कृष्ट कार्य की सराहना

रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस और केंद्रीय जांच एवं सुरक्षा एजेंसियों में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए ‘केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक’ से सम्मानित किया गया है। स्पेशल ऑपरेशन, इंवेस्टिगेशन और फॉरेंसिक साइंस के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अधिकारियों और जवानों को इस प्रतिष्ठित पदक के लिए चयनित किया गया है।
सम्मानित होने वालों में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर मैदानी स्तर पर कार्यरत जवान शामिल हैं। इस सम्मान को कठिन और चुनौतीपूर्ण मामलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा जांच एवं ऑपरेशन के क्षेत्र में प्रभावी योगदान के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।
छत्तीसगढ़ के इन 15 पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान
‘केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक’ से सम्मानित छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारी एवं जवानों में—
- पुलिस अधीक्षक रोबिन्सन गुरिया
- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबड़िया
- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय कुमार
- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक
- डीएसपी आशीष कुमार नेताम
- एसआई महेंद्र पोटई
- हेड कांस्टेबल पुरुषोत्तम कूपल
- हेड कांस्टेबल रामकुमार डारो
- कांस्टेबल भुनश्वर मरकाम
- कांस्टेबल जाइणु राम दुग्गा
- बीएफ सीटी राजेश सलाम
- बीएफडब्ल्यू सीटी लिखेश्वरी नाग
- बीएफ सीटी चमन लाल
- सीटी लक्ष्मण राम कोर्रम
- सीटी सोमारू राम वड्डे
शामिल हैं।
स्पेशल ऑपरेशन और जांच में उत्कृष्ट कार्य
यह पदक स्पेशल ऑपरेशन, जांच (Investigation) और फॉरेंसिक साइंस जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया जाता है। छत्तीसगढ़ के 15 पुलिसकर्मियों का चयन राज्य पुलिस के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।




