केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक: छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अधिकारी-जवान सम्मानित, स्पेशल ऑपरेशन से फॉरेंसिक साइंस तक उत्कृष्ट कार्य की सराहना
रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस और केंद्रीय जांच एवं सुरक्षा एजेंसियों में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए ‘केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक’ से सम्मानित किया गया है। स्पेशल ऑपरेशन, इंवेस्टिगेशन और फॉरेंसिक साइंस के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अधिकारियों और जवानों को इस प्रतिष्ठित पदक के लिए चयनित किया गया है। सम्मानित होने वालों में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर मैदानी स्तर पर कार्यरत जवान शामिल हैं। इस सम्मान को कठिन और चुनौतीपूर्ण मामलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा जांच एवं ऑपरेशन के क्षेत्र में प्रभावी योगदान के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। छत्तीसगढ़ के इन 15 […]



