#धार्मिक

Diwali 2026 Puja Muhurat: आज मनाई जा रही दिवाली, जानें दिल्ली से रायपुर और रांची तक लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ समय

Advertisement Carousel

Diwali Puja Time 2026: आज 8 नवंबर, रविवार को देशभर में दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है। कार्तिक कृष्ण अमावस्या तिथि पर मनाए जाने वाले इस त्योहार में शाम के समय शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश, माता लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गृहस्थों के लिए स्थिर लग्न में लक्ष्मी-गणेश पूजन करना विशेष फलदायी माना गया है। मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि और स्थिर लक्ष्मी का वास होता है।

पंचांग गणना के अनुसार, इस वर्ष प्रदोष काल और महानिशीथ काल में अमावस्या तिथि रहने के कारण 8 नवंबर को ही दीपावली मनाई जा रही है। खास बात यह है कि इस बार छोटी और बड़ी दिवाली एक ही दिन पड़ रही हैं। हालांकि, अलग-अलग शहरों में सूर्यास्त और स्थानीय पंचांग की गणना के आधार पर पूजा के शुभ मुहूर्त में अंतर रहेगा।

आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, रांची, रायपुर समेत देश के प्रमुख शहरों में लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ समय और दिनभर के चौघड़िया मुहूर्त।

भारत के प्रमुख शहरों में दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त 2026

शहरलक्ष्मी-गणेश पूजन का समय
दिल्लीशाम 5:55 से 7:50 बजे तक
लखनऊशाम 5:43 से 7:40 बजे तक
जयपुरशाम 6:03 से 8:00 बजे तक
मथुराशाम 5:55 से 7:51 बजे तक
पटनाशाम 5:28 से 7:25 बजे तक
मुंबईशाम 6:28 से 8:28 बजे तक
उज्जैनशाम 6:10 से 8:08 बजे तक
चेन्नईशाम 6:07 से 8:09 बजे तक
वाराणसीशाम 5:38 से 7:35 बजे तक
कोलकाताशाम 5:21 से 7:19 बजे तक
बेंगलुरुशाम 6:18 से 8:20 बजे तक
भोपालशाम 6:03 से 8:01 बजे तक
देहरादूनशाम 5:48 से 7:43 बजे तक
अहमदाबादशाम 6:23 से 8:21 बजे तक
रांचीशाम 5:31 से 7:30 बजे तक
गुवाहाटीशाम 5:01 से 6:58 बजे तक
रायपुरशाम 5:45 से 7:43 बजे तक
अमृतसरशाम 5:58 से 7:53 बजे तक
जम्मूशाम 5:57 से 7:50 बजे तक

दिवाली 2026: दिनभर के चौघड़िया मुहूर्त

दीपावली के दिन लक्ष्मी-गणेश पूजन के अलावा शुभ कार्यों और खरीदारी के लिए भी चौघड़िया मुहूर्त का विशेष महत्व माना जाता है। जानिए सुबह से लेकर देर रात तक के शुभ समय।

सुबह के शुभ मुहूर्त

  • लाभ चौघड़िया: सुबह 9:21 से 10:43 बजे तक

  • अमृत चौघड़िया: सुबह 10:43 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक

दोपहर का शुभ मुहूर्त

– शुभ चौघड़िया: दोपहर 1:26 से 2:48 बजे तक

रात्रि के शुभ मुहूर्त

  • शुभ चौघड़िया: शाम 5:31 से 7:09 बजे तक

  • अमृत चौघड़िया: शाम 7:09 से 8:47 बजे तक

  • लाभ चौघड़िया: मध्यरात्रि 1:44 से 3:22 बजे तक

दिवाली पर क्यों की जाती है लक्ष्मी-गणेश और कुबेर की पूजा?

दीपावली पर माता लक्ष्मी को धन, वैभव और समृद्धि की देवी तथा भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और शुभता का प्रतीक माना जाता है। वहीं, कुबेर देवता को धन का देवता कहा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर घर में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली आती है।

 

Diwali 2026 Puja Muhurat: आज मनाई जा रही दिवाली, जानें दिल्ली से रायपुर और रांची तक लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ समय

Aaj Ka Rashifal 8 November 2026: नरक