Diwali 2026 Puja Muhurat: आज मनाई जा रही दिवाली, जानें दिल्ली से रायपुर और रांची तक लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ समय

Diwali Puja Time 2026: आज 8 नवंबर, रविवार को देशभर में दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है। कार्तिक कृष्ण अमावस्या तिथि पर मनाए जाने वाले इस त्योहार में शाम के समय शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश, माता लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गृहस्थों के लिए स्थिर लग्न में लक्ष्मी-गणेश पूजन करना विशेष फलदायी माना गया है। मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि और स्थिर लक्ष्मी का वास होता है। पंचांग गणना के अनुसार, इस वर्ष प्रदोष काल और महानिशीथ काल में अमावस्या तिथि रहने के कारण 8 नवंबर को ही दीपावली मनाई जा रही है। खास बात यह है कि […]