#प्रदेश

CG Big News: खराब मौसम ने बिगाड़ा जनजातीय गौरव दिवस का कार्यक्रम, BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दौरा रद्द

Advertisement Carousel

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस 2026 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने आ रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन का दौरा खराब मौसम के कारण रद्द हो गया है। जानकारी के मुताबिक, मौसम खराब होने के चलते उनके चार्टर प्लेन को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी। इसके बाद नितिन नवीन सीधे पटना के लिए रवाना हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में जनजातीय गौरव दिवस समारोह को लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े रायगढ़ पहुंच चुके हैं। वहीं, प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।