#अंतरराष्ट्रीय

Nvidia CEO News: कर्मचारियों के सामने छलका जेनसन हुआंग का दर्द, बोले- मुझसे बड़ी गलतियां हुईं, ले रहा हूं थेरेपी; कंपनी की मुश्किलें बरकरार

Advertisement Carousel

कैलिफोर्निया। दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग ने कर्मचारियों के सामने अपनी गलतियों को स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। कंपनी मुख्यालय में आयोजित एक घंटे की बैठक के दौरान हुआंग ने कहा कि उनसे कई गंभीर गलतियां हुई हैं और वह इसके लिए थेरेपी भी ले रहे हैं। उन्होंने माना कि उनका व्यवहार कंपनी की आचार संहिता के खिलाफ था, जबकि इस संहिता को तैयार करने में उनकी खुद की भी भूमिका रही है।

अपनी ही बनाई आचार संहिता का किया उल्लंघन

मंगलवार को आयोजित ऑल-हैंड्स मीटिंग में हुआंग ने कर्मचारियों से खुलकर बात की। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने कंपनी के नियमों और मूल्यों का उल्लंघन किया, जिसे उन्होंने पूरी तरह गलत और अस्वीकार्य बताया। उनके इस बयान के बाद कंपनी के भीतर चल रहे विवादों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

ट्रंप के दबाव में नहीं हुई वापसी

हुआंग ने उन अटकलों को भी खारिज किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में कंपनी के बोर्ड ने उन्हें दोबारा सीईओ बनाया। हालांकि, ट्रंप ने सोमवार को सीएनबीसी से बातचीत में कहा था कि उन्होंने एनवीडिया के बोर्ड सदस्यों से बात की थी और उन्हें हुआंग की वापसी के लिए मनाया था।

बताया गया है कि 12 नवंबर को निजी संबंधों से जुड़े विवाद और चीन की कथित जासूसी से जुड़े संदेह के बाद हुआंग ने पद छोड़ दिया था। इसके बाद एनवीडिया और एआई सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई थी।

वापसी की खबर से उछले शेयर, फिर आई गिरावट

सोमवार को जेनसन हुआंग की वापसी की खबर सामने आने के बाद एनवीडिया के शेयरों में 30 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई। हालांकि, मंगलवार को शेयर करीब 6 प्रतिशत टूट गए। कंपनी का कहना है कि अमेरिकी सरकार से मिली जानकारी के आधार पर हुआंग को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा नहीं माना गया। इसी आधार पर उन्हें फिर से सीईओ की जिम्मेदारी सौंपी गई।

एनवीडिया पर कई स्तरों पर जांच

हुआंग की वापसी के बावजूद एनवीडिया की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। कंपनी का बोर्ड आंतरिक जांच कर रहा है कि कहीं हुआंग चीनी जासूसी अभियान का निशाना तो नहीं बने थे।

इसके अलावा अमेरिकी न्याय विभाग मेगास्पीड नामक कंपनी की जांच कर रहा है। आरोप है कि इस कंपनी के जरिए एनवीडिया के प्रोसेसर चीन भेजे गए। वहीं, अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (SEC) कंपनी के लेखांकन और शेयरधारकों को दी गई जानकारी की भी जांच कर रहा है।

दिसंबर में अमेरिकी संसद की समितियों के सामने होंगे पेश

जेनसन हुआंग को दिसंबर में अमेरिकी संसद की विभिन्न समितियों के सामने पेश होना है। वह 1 दिसंबर को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की तीन समितियों के समक्ष बंद कमरे में बयान देंगे। इसके बाद 3 दिसंबर को सीनेट की एक समिति की सुनवाई में शामिल होंगे। इन बैठकों में कंपनी के कामकाज, चीन से जुड़े आरोपों और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर सवाल उठ सकते हैं।