Nvidia CEO News: कर्मचारियों के सामने छलका जेनसन हुआंग का दर्द, बोले- मुझसे बड़ी गलतियां हुईं, ले रहा हूं थेरेपी; कंपनी की मुश्किलें बरकरार

कैलिफोर्निया। दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग ने कर्मचारियों के सामने अपनी गलतियों को स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। कंपनी मुख्यालय में आयोजित एक घंटे की बैठक के दौरान हुआंग ने कहा कि उनसे कई गंभीर गलतियां हुई हैं और वह इसके लिए थेरेपी भी ले रहे हैं। उन्होंने माना कि उनका व्यवहार कंपनी की आचार संहिता के खिलाफ था, जबकि इस संहिता को तैयार करने में उनकी खुद की भी भूमिका रही है। अपनी ही बनाई आचार संहिता का किया उल्लंघन मंगलवार को आयोजित ऑल-हैंड्स मीटिंग में हुआंग ने कर्मचारियों से खुलकर बात की। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने कंपनी के नियमों और मूल्यों […]