Close

पुडुचेरी में  41 साल बाद महिला मंत्री

कैबिनेट के गठन को लेकर एक महीने से ज्यादा समय से चल रहे सस्पेंस को खत्म करते हुए पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने अपनी कैबिनेट में पांच मंत्रियों को शामिल किया है। एनडीए की गठबंधन वाली सरकार में भाजपा  से भी दो मंत्री बनाए गए हैं। रविवार को इसका ऐलान किया गया। यह पहली बार है जब भाजपा  को इस केंद्र शासित प्रदेश में मंत्रालय में हिस्सेदारी मिली है।

उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने  रविवार को राज निवास के सामने हुए कार्यक्रम में ए नमस्सिवयम, के लक्ष्मीनारायणन, सी जेकौमर, चंदिरा प्रियंगा और एके साई जे सरवन कुमार को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रंगासामी मौजूद थे।  मंत्रिमंडल में सबसे अहम नाम ऑल एनआर इंडिया कांग्रेस की चंदिरा प्रियंगा का है। वे 41 साल बाद मंत्री बनने वाली पहली महिला हैं। उनसे पहले कांग्रेस नेता रेणुका अप्पादुरई मंत्री बनी थीं। 1980 से 83 तक उन्होंने एमडीआर रामचंद्रन की सरकार में शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली थी। मंत्री बनने के बाद प्रियंगा ने कहा कि महिलाओं और पुरुषों में कोई अंतर नहीं है और मैं इसे अपने काम से साबित करूंगी।

किस मंत्री को कौन सा मंत्रालय संभालना है, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है। लक्ष्मीनारायणन, जेकौमर और प्रियंगा ऑल एनआर इंडिया कांग्रेस  से हैं। वहीं नमस्सिवयम और सरवन कुमार उसकी सहयोगी भाजपा  के विधायक हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने नए मंत्रियों को बधाई दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुडुचेरी सरकार के नए मंत्रियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह टीम दृढ़ संकल्प के साथ काम करे और पुडुचेरी के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करे।

 

 

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के हर्बल उत्पाद अब अमेजन पर

One Comment
scroll to top