सड़कों पर कैमरों की कड़ी निगरानी: 5 महीने में 61 हजार चालान, 31 हजार वाहनों की फिटनेस जांच

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा को लेकर सरकार अब तकनीक के सहारे सख्त निगरानी की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। प्रदेश में लगाए गए हाईटेक कैमरों और आधुनिक निगरानी तंत्र की मदद से केवल पांच महीनों में 61 हजार से अधिक चालान जारी किए गए हैं, जबकि 31 हजार 604 वाहनों की फिटनेस जांच भी की गई है। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में आयोजित राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में यह महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई। बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश […]

सड़क हादसों पर ब्रेक लगाने की तैयारी: तकनीक, प्रशिक्षण और सख्त निगरानी पर सरकार का फोकस

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार ने तकनीक आधारित निगरानी, चालक प्रशिक्षण और नियमों के सख्त पालन पर जोर दिया है। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में आयोजित राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में आधुनिक वाहन फिटनेस केंद्रों, ई-ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक, स्वचालित नंबर प्लेट पहचान कैमरों और गति निगरानी प्रणाली का लगातार विस्तार किया जा रहा है। जनवरी से […]

अब सरकार सिर्फ एक कॉल दूर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लॉन्च की सीएम हेल्पलाइन 1076

  रायपुर। प्रदेशवासियों की शिकायतों और सुझावों के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में सीएम हेल्पलाइन 1076 का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान हेल्पलाइन के आधिकारिक लोगो का भी विमोचन किया। इस नई व्यवस्था के जरिए अब नागरिक एक कॉल पर अपनी समस्याएं सीधे सरकार तक पहुंचा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को और मजबूत बनाना है। उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त जनप्रतिसाद और शिकायतों को देखते हुए एक प्रभावी एवं स्थायी जनसंपर्क प्रणाली की आवश्यकता महसूस हुई, जिसके परिणामस्वरूप सीएम हेल्पलाइन 1076 शुरू की गई है। 42 विभाग, 8 […]

सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल: श्रद्धा महिला मंडल ने वृद्धाश्रम में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

  बिलासपुर। श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर द्वारा सामाजिक सरोकारों के तहत माता रानी की कुटिया वृद्धाश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। 8 जून 2026 को आयोजित इस शिविर में वृद्धाश्रम में रह रही बुजुर्ग महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। यह कार्यक्रम श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा एवं एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला श्रीमती शशि दुहन के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस दौरान मंडल की उपाध्यक्षगण और सदस्याएं भी मौजूद रहीं। उन्होंने वृद्धाश्रम में निवासरत महिलाओं से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनका उत्साहवर्धन किया।   शिविर में डॉ. पारुली साहू और उनकी टीम […]

दिल्ली में एनडीए का शक्ति प्रदर्शन: प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कल होगी मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक, 2029 की रणनीति पर भी मंथन

  नई दिल्ली। केंद्र में एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 10 जून को राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भाग लेंगे। बैठक में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों, विकास योजनाओं की प्रगति और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके अलावा सुशासन के मॉडल, संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों पर भी विचार-विमर्श होगा। 2029 […]

10 जनपथ पर क्या पकी नई राजनीतिक खिचड़ी? सोनिया-ममता की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

  नई दिल्ली। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक में एकजुटता और बेहतर तालमेल पर जोर दिए जाने के एक दिन बाद मंगलवार को सियासी गलियारों में उस समय हलचल तेज हो गई, जब Mamata Banerjee ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष Sonia Gandhi से उनके 10 जनपथ स्थित आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं की यह बैठक ऐसे समय हुई है, जब विपक्षी राजनीति में नए समीकरणों की चर्चाएं तेज हैं। क्या रही बातचीत की वजह? सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच विपक्षी गठबंधन की रणनीति, भाजपा के खिलाफ साझा मोर्चे को मजबूत करने और हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों पर चर्चा हुई। पश्चिम बंगाल में चुनावी झटके के बाद तृणमूल […]

कवर्धा में भीषण आग से मचा हड़कंप, टेंट हाउस और फर्नीचर दुकान जलकर खाक

  कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पांडातराई नगर में मंगलवार को अचानक लगी भीषण आग ने अफरा-तफरी मचा दी। गुप्ता धर्मशाला के पास स्थित एक टेंट हाउस और फर्नीचर दुकान में आग लगने से इलाके में काले धुएं का घना गुबार छा गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, लोगों में मची दहशत प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुकान में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी, जिसने कुछ ही देर में पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के […]

महिला टी20 विश्व कप 2026 का बिगुल: 12 जून से शुरू होगी खिताबी जंग, 14 जून को भारत-पाकिस्तान महामुकाबला

  नई दिल्ली। महिला क्रिकेट के सबसे बड़े मंचों में शुमार आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में होने जा रहा है। 24 दिनों तक चलने वाले इस मेगा टूर्नामेंट में दुनिया की 12 मजबूत टीमें खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। टूर्नामेंट का फाइनल 5 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होगा, जबकि भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें 14 जून पर टिकी हैं, जब चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर दुनिया की नजर भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा रोमांच और दबाव से भरा […]

छत्तीसगढ़ का सितारा अब इंडिया-ए में चमकेगा: श्रीलंका दौरे से पहले आयुष पाण्डेय ने की डिप्टी सीएम अरुण साव से मुलाकात

  रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट को एक और बड़ी पहचान मिली है। राज्य के उभरते बल्लेबाज आयुष पाण्डेय का चयन इंडिया-ए टीम में हुआ है, जो जल्द ही श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैच खेलने जाएगी। श्रीलंका रवाना होने से पहले आयुष ने उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान श्री साव ने उन्हें भारतीय टीम में चयन पर बधाई देते हुए शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। रणजी में दमदार प्रदर्शन का मिला इनाम उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि आयुष ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर इंडिया-ए टीम में जगह बनाई है। उनका चयन […]

खनिज माफियाओं पर बड़ा प्रहार: कोयला-रेत के अवैध कारोबार में 8 वाहन जब्त, कई पर केस दर्ज

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध खनिज कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सूरजपुर जिले में खनिज विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में कोयला और रेत के अवैध परिवहन में लगे 8 वाहनों को जब्त किया गया है। साथ ही कई वाहन मालिकों के खिलाफ खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के संकल्प के अनुरूप जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर रेना जमील के निर्देश पर खनिज विभाग और जिला स्तरीय टास्क फोर्स […]