रामलला के लिए छत्‍तीसगढ़ के CM साय लेकर गए ‘शबरी के बेर‘, उपहार में यूपी के CM योगी ने भेजे ‘काकोरी के आम‘

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शबरी के बेर के बदले उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपहार में काकोरी के आमों की टोकरी भेजी है। मुख्यमंत्री साय ने योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा कि यह उपहार पाकर मैं अत्यंत भावुक और अभिभूत हूं। आपके मधुर संदेश के साथ मुझे प्राप्त हुए काकोरी आमों का स्वाद अत्यंत ही मधुर है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पहचान आमों से भी है और महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से भी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन दोनों पहचानों को एकाकार करते हुए जो अद्भुत पहल की है, वह प्रेरक है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मान देने का […]

सुकमा में नक्सलियों ने मचाया आतंक, उपसरपंच की गला रेतकर की हत्या, घटना से दहशत में एक अन्य ग्रामीण ने की खुदकुशी

सुकमा। छत्‍तीसगढ़ के सुकमा (Sukma) जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां बीती रात सुकमा जिले के नक्‍सल प्रभावित नागाराम गांव में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में उपसरपंच हेमला सुकला की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर पटेलपारा निवासी हेमला सन्नी ने दहशत में आत्महत्या कर ली। नक्सलियों की केरलापाल कमेटी ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है और पर्चे के माध्यम से मृतकों के साथ 18 अन्य लोगों को भी मौत की सजा सुनाई है। इस घटना से गांव के लोग डरे और सहमे हुए हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से इस घटना की पुष्टि नहीं हुई है। छत्‍तीसगढ़ में भाजपा […]

आज का इतिहास 11 अगस्त : आज ही के दिन क्रांतिकारी खुदीराम बोस को दी गई थी फांसी

देश की आजादी की लड़ाई में कुछ नौजवानों का बलिदान इतना उद्वेलित करने वाला था कि उसने पूरे देश में स्वतंत्रता संग्राम का रुख बदलकर रख दिया। इनमें एक नाम खुदीराम बोस का है, जिन्हें 11 अगस्त 1908 को फांसी दे दी गई। उस समय उनकी उम्र महज 18 साल कुछ महीने थी। अंग्रेज सरकार उनकी निडरता और वीरता से इस कदर आतंकित थी कि उनकी कम उम्र के बावजूद उन्हें फांसी की सजा सुनाई गयी। यह साहसी किशोर हाथ में गीता लेकर ख़ुशी-ख़ुशी फांसी चढ़ गया। खुदीराम की लोकप्रियता का यह आलम था कि उनको फांसी दिए जाने के बाद बंगाल के जुलाहे एक खास किस्म की धोती बुनने […]

रक्षाबंधन पर मंडरा रहा है भद्रा साया, सुबह-सुबह नहीं बांध सकेंगे राखी, जानिए कारण और शुभ मुहूर्त

  रक्षाबंधन का त्योहार भाई और बहनों के प्रेम का त्योहार है. हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को बहनें रक्षाबंधन के दिन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं. रक्षाबंधन के दिन सुबह नहा धोकर, पूजा-पाठ करने के बाद बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है. उनकी आरती उतारती है और उनसे अपनी सलामती की कामना करती है. लेकिन इस साल बहनें रक्षाबंधन के दिन सुबह-सुबह ऐसा कुछ नहीं कर पाएंगी. उन्हें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा. दरअसल, इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा का साया है और इसी कारण सुबह के वक्त बहनें अपने भाई की कलाई पर […]

आज का राशिफल 11 अगस्त: जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए भानु सप्तमी का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी से विवाद हो सकता है। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित हो सकती है। मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today) आज के दिन आप अपने परिवार के साथ […]

आज का पंचांग 11 अगस्त : आज है भानु सप्तमी, नोट करें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, पढ़ें पंचांग

आज भानु सप्तमी का पर्व मनाया जा रहा है। यह दिन भगवान सूर्य की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा कहा जाता कि जो जातक इस दिन भाव के साथ पूजा-पाठ व दान-पुण्य करते हैं, उन्हें धन, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही मोक्ष मिलता है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं – Aaj Ka Panchang 11 August 2024: आज का पंचांग – पंचांग के अनुसार, आज सावन माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पूर्ण रात्रि तक रहेगी। ऋतु – वर्षा चन्द्र राशि- तुला सूर्योदय और सूर्यास्त का समय […]

कही-सुनी (11 AUG-24) : छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल ने बदली परंपरा

रवि भोई की कलम से आमतौर पर राज्य के आला अफसर राज्यपाल से मिलकर प्रदेश के विकास, योजनाओं और कानून-व्यवस्था की जानकारी उन्हें देते हैं। छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल रमेन डेका ने इस परंपरा को बदलकर पिछले दिनों मुख्य सचिव, डीजीपी और अन्य अफसरों की बैठक बुलाकर कानून-व्यवस्था और विकास योजनाओं की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश भी दिए। राज्यपाल राज्य के संवैधानिक प्रमुख होते हैं और उन्हें अफसरों की बैठक करने का अधिकार है। पहले के गवर्नर ऐसी बैठकें नहीं करते थे। अधिकारी उन्हें ब्रीफ कर देते थे। 31 जुलाई को छत्तीसगढ़ के 10 वें राज्यपाल बनने के बाद रमन डेका ने जिस तरह अफसरों की बैठक लेकर निर्देश […]

प्रदेश की भाजपा सरकार बनाएगी देवभोग को नगर पंचायत,उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया आश्वासन

गरियाबंद .प्रदेश की भाजपा सरकार देवभोग को नगर पंचायत बनाने जा रही है ।देवभोग को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग लेकर क्षेत्र के भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरूण साव से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल शामिल में भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायकगण,मंडल अध्यक्षगण और भाजपा के दिग्गज नेताओं ने मुलाकात की.दरअसल देवभोग को नगरपंचायत बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही है तहसील मुख्यालय होने के साथ ही देवभोग व्यावसायिक दृष्टिकोण से 100 गांवों के लोग देवभोग पर निर्भर रहते है।साथ ही यहां का जनसंख्या अनुपात भी नगर पंचायत के लिए उपयुक्त है। इस विषय पर तुरंत सहमति देते हुए उपमुख्यमंत्री ने जल्द ही देवभोग […]

प्रदेश भाजपा सरकार आदिवासियों की संस्कृति, सभ्यता और उनके विचारों के खिलाफ है – डॉ.लक्ष्मी ध्रुव

नगरी। सिहावा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उपाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ डॉ.लक्ष्मी ध्रुव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा करने में फेल साबित हुई। जब कांग्रेस की सरकार थी तब आदिवासियों के हितों का ध्यान में रखते हुए अनेक कानून जैसे वन अधिकार नियम, पेसा कानून वन उपज एवं नरवा गरवा घुरवा और बाड़ी के तहत आदिवासियों के हितों का ध्यान में रखा गया। भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब से प्रदेश में बनी है आदिवासियों के अधिकारों में अतिक्रमण निरंतर हो रहा है जिससे सरकार के प्रति आदिवासियों का विश्वास लगातार गिरता जा रहा है। भारतीय […]

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 जवान शहीद

  जम्मू। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच लगातार मुठभेड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा घटना अनंतनाग जिले में हुई है, जहां शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एक और मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ के दौरान, दो जवान शहीद हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी दी कि यह मुठभेड़ अनंतनाग जिले के अहलान गडोले क्षेत्र में दोपहर के समय शुरू हुई थी। बताया जा रहा है कि आतंकवादियों ने गश्त कर रहे सुरक्षा दल को निशाना बनाया, जिससे दोनों जवान शहीद हो गए। कोकेरनाग सब डिवीजन के घने जंगलों में यह गश्त अभियान चलाया जा रहा था, जो आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन का […]