महानदी के ‘रेत योद्धा’: रात में माफिया का राज, दिन में प्रशासन की नज़रअंदाजी
जीवन एस साहू गरियाबंद। रात के सन्नाटे में गरियाबंद के कुरुसकेरा, कोपरा, फिंगेश्वर और चौबेबांधा रेत घाटों पर चैन माउंटेन मशीनों का शोर एक नई कहानी सुनाता है। यह कहानी है माफिया के बढ़ते साहस, जनप्रतिनिधियों की साझेदारी, और प्रशासनिक नाकामी की। हर रात, महानदी के सीने से रेत का अवैध खनन बिना रोक-टोक जारी है। माफिया का ‘ऑल-नाइट बिज़नेस’ इन घाटों पर चैन माउंटेन मशीनें ऐसी चलती हैं जैसे किसी बड़े सरकारी प्रोजेक्ट पर काम हो रहा हो। लेकिन असल में, यह सरकार को चूना लगाने का खेल है। हर हाइवा पर 5,000 से 6,000 रुपये वसूले जाते हैं, और इस पैसे का कोई रिकॉर्ड नहीं। रेत माफिया के […]



