Hathras Accident: हाथरस में पीड़ितों के घर पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

  हाथरस। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को हाथरस की भगदड़ में जान गंवाने वाले पीड़ितों के घर पहुंचे। यहां उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा राहुल गांधी सुबह करीब 7 बजे अलीगढ़ के पिलखना पहुंचे। यहां वह हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मिले। इसके बाद वह हाथरस में नवीपुर खुर्द, विभव नगर स्थित ग्रीन पार्क पहुंचेंगे, जहां वह आशा देवी, मुन्नी देवी आ ओमवती के परिवार वालों से मिलेंगे। वहीं वह पत्रकार वार्ता करेंगे। हाथरस भगदड़ मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अब तक इस घटना में आयोजन समिति से जुड़े छह सेवादारों […]

डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल आज लेगा सांसद पद की शपथ, 10 शर्तों पर मिली चार दिन की पैरोल

चंडीगढ़। असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तान समर्थक और सांसद अमृतपाल सिंह आज बतौर सांसद के रूप में शपथ लेंगे। अमृतपाल ने पंजाब के खडूर साहिब सीट से लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (एनआईए) के तहत डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल को सांसद के रूप में शपथ लेने के लिए 10 शर्तों पर पैरोल दी गई है। जिला मजिस्ट्रेट अमृतसर ने 10 शर्तों के लिए डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल के सुपरिंटेंडेंट को दिशा निर्देश जारी किए हैं। इन शर्तों में मुख्य रूप से जो बिंदु शामिल किए गए हैं, इनमें अमृतपाल शपथ ग्रहण करते समय कोई देश विरोधी शब्दों का प्रयोग नहीं करेंगे। किसी धर्म, […]

मॉरिटानिया में अटलांटिक महासागर के पास बड़ा हादसा, नाव पलटने से 89 लोगों की मौत; 9 बाल-बाल बचे

  नौआकशॉट। मॉरिटानिया के नौआकशॉट से एक खतरनाक घटना सामने आई है, मॉरिटानिया के तट रक्षकों ने दक्षिण-पश्चिमी मॉरिटानिया के एनडियागो के पास 89 अवैध प्रवासियों के शव बरामद किए हैं। बताया जा रहा है सभी प्रवासी मछली पकड़ने वाली नाव पर सवार थे, जो अटलांटिक महासागर से चार किलोमीटर दूर फंसी हुई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि मॉरिटानिया के तट रक्षकों ने पांच साल की लड़की सहित नौ लोगों को बचाया। बता दें कि नाव में 170 प्रवासी सवार थे, जो छह दिन पहले सेनेगल-गाम्बिया सीमा से यूरोप की ओर रवाना हुई थी। यमन में भी हुआ था हादसा हाल ही में कुछ दिन पहले यमन में […]

टीम इंडिया की टी20 विश्व कप विजय परेड के दौरान कई प्रशंसक घायल, सांस लेने में हुई दिक्कत से हुए बेहोश

मुंबई। 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप जीतकर लौटी टीम इंडिया का भारत में ऐतिहासिक स्वागत हुआ। 29 जून को बारबाडोस में साउथ अफ्रीका को फाइनल में मात देने के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने देश को दूसरा टी20 वर्ल्ड कप दिलाया। इसके बाद कल शाम टीम इंडिया भारत लौटी। इस वर्ल्ड चैंपियन टीम का मुंबई में जोरदार स्वागत किया गया। वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया का सम्मान समारोह रखा गया था जहां बीसीसीआई ने इस टीम को 125 करोड़ रुपये की रकम देकर सम्मानित किया। परेड के दौरान दिखी लोगों की भारी भीड़ मुंबई में परेड के दौरान लोगों की भारी भीड़ देखी गई। इस […]

आज का राशिफल 5 जुलाई : जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) आज का दिन अच्छा रहेगा, आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें, मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। आज कोई नया वाहन भी खरीद सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे, किसी यात्रा आदि पर जाने का विचार बन सकता है। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) अपने स्वास्थ्य के कारण आज कुछ परेशान रह सकते हैं। कार्य की अत्यधिकता के कारण शारीरिक थकावट और मानसिक तनाव से परेशान रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। पार्टनर से मतभेद दूर होंगे। मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini […]

आज का पंचांग 5 जुलाई : आज है आषाढ़ अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, पढ़ें दैनिक पंचांग

आज आषाढ़ अमावस्या मनाई जा रही है। यह शुभ दिन पितरों की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि जो लोग इस दिन सच्ची श्रद्धा के साथ अपने पितरों का तर्पण करते हैं, उन्हें सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही उनके पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं – Aaj Ka Panchang 05 July 2024: आज का पंचांग – पंचांग के अनुसार, आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि सुबह 04 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। ऋतु – वर्षा चन्द्र […]

CG News : प्रशासनिक सेवा अधिकारी अनुभव शर्मा बने राज्यपाल के अवर सचिव

  रायपुर। राज्य शासन द्वारा प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अनुभव शर्मा को राज्यपाल के अवर सचिव के पद पर पदस्थ किया गया। राज्य शासन द्वारा प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री अनुभव शर्मा को राज्यपाल के अवर सचिव के पद पर पदस्थ किया गया।

मुंबई एयरपोर्ट पर टीम इंडिया के विमान को वाटर कैनन सैल्यूट, विकट्री परेड में जोश में दिखे भारतीय

मुंबई। विश्व विजेता भारतीय टीम मुंबई पहुंच चुकी है। सिर्फ भारतीय खिलाड़ी को प्यार नहीं मिल रहा, बल्कि जिस फ्लाइट से टीम इंडिया के खिलाड़ी मुंबई पहुंचे, उसे मुंबई एयरपोर्ट पर वाटर कैनन सैल्यूट दिया गया। इस खास जेस्चर के जरिये एयरपोर्ट अथॉरिटी ने चैंपियन भारतीय टीम के प्रति अपना सम्मान जताया। इसका वीडियो भी सामने आया है। भारतीय टीम जैसे ही मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकली, भारी भीड़ ने उन्हें घेर लिया। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने की वजह से खिलाड़ियों को एयरपोर्ट से बाहर निकलने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। भारतीय टीम के साथ ही बीसीसीआई के पदाधिकारी भी मुंबई पहुंच चुके हैं। बीसीसीआई के सचिव जय शाह […]

भारतीय न्याय संहिता के तहत CBI ने दर्ज किया पहला केस, दिल्ली पुलिस के दो अधिकारियों पर लगा 10 लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप

दिल्ली। केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने हाल ही में प्रभाव में आई भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपनी पहली प्राथमिकी दर्ज की। अधिकारियों ने गुरूवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि सीबीआई ने तिहाड़ जेल में बंद एक व्यक्ति की रिहाई में मदद के लिए कथित तौर पर 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के लिए दिल्ली पुलिस के दो अधिकारियों के खिलाफ यह प्राथमिकी दर्ज की। बीएनएस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की जगह ली है। अधिकारियों ने बताया कि मौरिस नगर स्थित स्वापक प्रकोष्ठ में तैनात हेड कॉन्स्टेबल रवीन्द्र ढाका और प्रवीण सैनी के खिलाफ बीएनएस 61 (2) के तहत बुधवार शाम को प्राथमिकी दर्ज की […]

जनदर्शन में मुख्यमंत्री से 3300 से अधिक शासकीय स्कूलों में रिक्त पड़े प्राचार्य के पदों पर शीघ्र पदोन्नति आदेश जारी करने की मांग की

० 3300 से अधिक शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में पूर्णकालिक प्राचार्य की पदस्थापना का 11 वर्षों से हैं इंतजार ० पूर्णकालिक प्राचार्य की पदस्थापना से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में होगा समुचित सुधार , शिक्षा हित में प्राचार्य पदोन्नति का आदेश शीघ्र जारी करें – सतीश प्रकाश सिंह प्रदेश संयोजक रायपुर। “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” ने प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत कार्यरत हजारों नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठकों की प्राचार्य पदोन्नति की आवाज़ को शासन तक पहुंचाने कारगर पहल की हैं। प्रदेश में विगत 11 वर्षो से 3300 से अधिक शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल में प्राचार्य के रिक्त पदों पर पात्रता […]