अमित शाह आज दो दिवसीय दौरे पर आज आएंगे छत्तीसगढ़ , कांग्रेस के खिलाफ आरोप पत्र जारी करेंगे

  रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज छतीसगढ़ के दौरे पर आ रहे है। अमित शाह आज से दो दिनों के लिए छतीसगढ़ में रहेंगे। अमित शाह का यह दौरा बहुत ही अहम माना जा रहा है। जिस प्रकार से बीजेपी ने पहली बार चुनाव की तरीखों का ऐलान होने से पहले 21 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। जिससे छतीसगढ़ की राजनीति में गर्माहट आ गई है। बताया जा रहा है कि वह कांग्रेस के खिलाफ आरोप पत्र जारी करेंगे। पिछले 70 दिनों में शाह का यह चौथा दौरा है। आपको बता दे कि अमित शाह आज शाम यानि 1 सितंबर को नियमित विमान से राजधानी […]

सौर मिशन : काउंट डाउन शुरू, पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर का सफर तय करने के तैयार Aditya-L1

चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने गुरुवार को कहा कि अंतरिक्ष एजेंसी देश के महत्वाकांक्षी सौर मिशन ‘आदित्य-एल1′ का 2 सितंबर होने वाले प्रक्षेपण के लिए तैयारी कर रही है और इसके प्रक्षेपण की उलटी गिनती कल से शुरू होगी। इस मिशन को दो सितंबर को पूर्वाह्न 11.50 बजे श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाना है। आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान को सूर्य के परिमंडल के दूरस्थ अवलोकन और एल1 (Sun-Earth Lagrangian point) पर सौर हवा का वास्तविक अध्ययन करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर है। यह सूर्य के अध्ययन के लिए भारत का पहला समर्पित मिशन […]

मणिपुर हिंसा : मणिपुर में पिछले 72 घंटों में गई पांच लोगों की जान, 18 घायल

  नेशनल न्यूज़। मणिपुर के बिष्णुपुर और चुराचांदपुर जिलों में पिछले 72 घंटों के दौरान कुकी और मेइती के बीच लगातार गोलीबारी के कारण कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि बिष्णुपुर जिले के खोइरेंटक तलहटी और चुराचांदपुर जिले के चिंगफेई और खौसाबुंग इलाकों में दोनों समूहों के बीच गोलीबारी जारी है। उन्होंने कहा कि हिंसा 29 अगस्त को शुरू हुई जब खोइरेंटक क्षेत्र में भारी गोलीबारी के बाद लगभग 30 वर्षीय एक ग्रामीण स्वयंसेवी की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार शाम को कुछ घंटों की शांति के […]

जया वर्मा रेलवे बोर्ड की नई अध्यक्ष, रेल मंत्रालय के 105 साल पुराने इतिहास में यह पद संभालने वाली पहली महिला बनी

नेशनल न्यूज़। केंद्र सरकार ने गुरुवार 31 अगस्त को जया वर्मा सिन्हा को रेलवे बोर्ड का सीईओ और अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही वह रेल मंत्रालय के 105 साल पुराने इतिहास में यह पद संभालने वाली पहली महिला बन गईं। जया वर्मा सिन्हा इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा हैं। जया वर्मा सिन्हा 1 सितंबर 2023 को पदभार ग्रहण करेंगी। वे अनिल कुमार लाहोटी की जगह लेंगी। वे फिलहाल वे रेलवे बोर्ड में ऑपरेशन और बिजनेस डेवलपमेंट की सदस्य हैं। लाहोटी की जगह नया चेयरमैन बनाने के लिए रेलवे ने चार लोगों का एक पैनल बनाया था। इसी पैनल ने जया वर्मा को नया चेयरमैन बनाने पर सहमति दी। […]

सरायपाली से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी श्याम तांडी कांग्रेस में होंगे शामिल

सरायपाली । सरायपाली विधानसभा से 2018 में भाजपा प्रत्याशी रहे श्याम तांडी एक सितंबर को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए सराईपाली विधानसभा से सरला कोसरिया को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने से नाराज श्याम तांडी पिछले दिनों अपने कई समर्थकों के साथ भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। कहा जा रहा है कि श्याम तांडी करीब तीन हजार समर्थकों के साथ शुक्रवार को कांग्रेस में प्रवेश कर सकते हैं। श्याम तांडी गाड़ा समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। सराईपाली विंधानसभा में गाड़ा समाज की बहुलता है। इस बार भाजपा ने गाड़ा समाज के किसी प्रतिनिधि को टिकट न देकर सरला कोसरिया को उम्मीदवार घोषित कर […]

पॉवर कंपनी से ईडी श्री चावड़ा एवं सीई श्री चेलकर की भावभीनी विदाई, पीएस श्री रेड्डी भी हुये सेवानिवृत्त

रायपुर।छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी से कार्यपालक निदेशक डी.के.चावड़ा एवं जनरेशन कंपनी से सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता (टी.एण्ड क्यू.ए.) शिवप्रसाद चेलकर कोे कंपनी मुख्यालय विद्युत सेवाभवन में भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी की एमडी श्रीमती उज्जवला बघेल एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के एमडी  मनोज खरे ने उन्हें प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। प्रबंध निदेशकों ने श्री चावड़ा एवं श्री चेलकर की उत्कृष्ट कार्यशैली और सहज व्यवहार की प्रशंसा की। इस अवसर पर सेवानिवृत्त ईडी श्री चावड़ा एवं सीई श्री चेलकर ने अपने कार्य अनुभव बताते हुए अपनी सफलता का श्रेय टीमवर्क को दिया तथा सेवायात्रा के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों से मिले सहयोग के प्रति […]

मुदित कुमार को भारत सरकार में मिली जिम्मेदारी, तीन साल का होगा कार्यकाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व वन बल प्रमुख मुदित कुमार सिंह को भारत सरकार में नई जिम्मेदारी मिली है। मुदित कुमार को भारत सरकार के भूमि संसाधन विभाग में पुनर्वास कार्य की निगरानी के गठित राष्ट्रीय समिति में विशेषज्ञ के रूप में शामिल किया गया है। मुदित कुमार का कार्यकाल तीन साल के लिए होगा। 1984 बैच के आईएफएस मुदित कुमार सिंह रमन सिंह सरकार में छत्तीसगढ़ के प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख थे। मुदित कुमार लंबे समय तक वन विभाग में लैंड मैनेजमेंट विभाग भी संभाला।

सुप्रीम कोर्ट ने बीएड उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक की भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने की दी अनुमति

नईदिल्ली । छत्तीसगढ़ के बैचलर ऑफ एजुकेशन (बी.एड.) डिग्री धारकों को अस्थायी राहत देते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें बीएड उम्मीदवारों को सहायक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया से बाहर रखा गया था।याचिकाकर्ताओं की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता रवीन्द्र श्रीवास्तव ,अधिवक्ता अंशुमान श्रीवास्तव और अधिवक्ता अभिजीत श्रीवास्तव ने पैरवी की । छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने देवेश शर्मा बनाम यूनियन ऑफ इंडिया के सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के आधार पर आदेश पारित किया था, जिसमें कहा गया था कि बी.एड. उम्मीदवार प्राथमिक विद्यालय शिक्षक के रूप में नियुक्त होने के पात्र नहीं हैं क्योंकि उक्त […]

Big News: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इकबाल अहमद रिजवी ने ली अंतिम सांसें , लंबे समय से थे बीमार

रायपुर। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कांग्रेस नेता इकबाल अहमद रिजवी का निधन हो गया है. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. इसकी जानकारी इकबाल अहमद रिजवी के भतीजे फराज अहमद रिजवी ने दी.उन्होंने श्री नारायणा हॉस्पिटल, देवेंद्र नगर में अंतिम सांस ली. वरिष्ठ नेता इकबाल अहमद अखंड मध्यप्रदेश में एमपी पाठ्य पुस्तक निगम के चैयरमेन, रायपुर के डिप्टी मेयर भी रहे हैं. वे रायपुर जिले के कांग्रेस पार्टी के सबसे लम्बे समय तक अध्यक्ष भी रहे. छत्तीसगढ़ में पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी के कार्यकाल में वे अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य रहे. बाद में वे अजीत जोगी की पार्टी में शामिल हो गए. अजीत जोगी के निधन के बाद वे […]

अमृत काल के बीच ‘संसद का विशेष सत्र’ 18 से 22 सितंबर को

नेशनल न्यूज़। अमृत काल के बीच ‘संसद का विशेष सत्र’ 18 से 22 सितंबर को बुलाया गया है जिसमें पांच बैठकें होंगी। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। संसदीय कार्य मंत्री जोशी ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘ संसद का विशेष सत्र (17वीं लोकसभा का 13वां सत्र और राज्यसभा का 261वां सत्र) 18 से 22 सितंबर को बुलाया गया है ।” संसद के इस विशेष सत्र के एजेंडे के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है । हालांकि यह सत्र 9 और 10 सितंबर को राष्ट्रीय राजधनी में जी20 शिखर बैठक के कुछ दिनों बाद आयोजित […]