आज का राशिफल 27 जून : जानिए मेष से लेकर मीन तक की राशियों के लिए गुरुवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) आज का दिन आपका सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। आप किसी लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें। मित्रों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार आदि में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में आज आपसे किसी का विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ से भरा रहेगा। आपका मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। मिथुन […]

आज का पंचांग 27 जून : गुरुवार पर हो रहा है कई शुभ योग का निर्माण, पढ़ें दैनिक पंचांग

आज 27 जून 2024, गुरुवार का दिन है। साथ ही आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। सनातन धर्म में गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही जीवन के सभी संकट को दूर करने के लिए व्रत भी किया है। पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर कई योग का निर्माण हो रहा है। Aaj Ka Panchang 27 June 2024: आज का पंचांग – पंचांग के अनुसार, आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम रात 06 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। ऋतु – वर्षा चन्द्र राशि – कुम्भ सूर्योदय और सूर्यास्त का समय सूर्योदय […]

श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम के लिए 850 तीर्थयात्री दुर्ग से स्पेशल ट्रेन से हुए रवाना

० तीर्थयात्रियों ने कहा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की श्री रामलला अयोध्याधाम दर्शन योजना से ननिहाल के निवासियों को अपने भांचा के दर्शन का मिल रहा शुभ अवसर ० मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अयोध्याधाम जा रहे तीर्थयात्रियों को दी शुभकामनाएं ० छत्तीसगढ़ के भांचा राम, जय सियाराम जय सियाराम की सुमधुर ध्वनि से गुंजायमान हुआ रेल्वे प्लेटफार्म रायपुर।अयोध्या में श्री रामलला के भव्य मंदिर के निर्माण के पश्चात मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भांचा राम के दर्शन के लिए अयोध्या धाम ले जाने श्री रामलला दर्शन योजना की शुरूआत की। आज इस योजना के अंतर्गत दुर्ग संभाग और बस्तर संभाग के 850 यात्री दुर्ग स्टेशन से रवाना हुए। […]

मुख्य सचिव ने नवा रायपुर में निर्माणाधीन विधानसभा भवन के कार्यों की समीक्षा की

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज विधानसभा अध्यक्ष के निर्देशानुसार नवा रायपुर में निर्माणाधीन छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन के कार्यों की समीक्षा की. इस महत्वपूर्ण बैठक में उन्होंने विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा की, जिसमें लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा विभाग, क्रेडा, उद्यानिकी विभाग, संस्कृति विभाग, एनआरडीए, और रायपुर के कलेक्टर शामिल थे.   मुख्य सचिव ने उन्हें निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के लिए निर्देश दिए और साथ गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने विशेष ध्यान दिया कि यह सभी कार्य आपसी समन्वय से और त्वरित गति से पूरे हों. वहीं इस बैठक में विधानसभा सचिवालय के अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम […]

विधायक जनक ध्रुव ने सिन्हा कलार समाज इकाई के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

गरियाबंद। सिन्हा कलार समाज इकाई तहसील गरियाबंद क्षेत्र के शपथ ग्रहण समारोह में बिंद्रनवागढ विधानसभा के विधायक जनक ध्रुव ग्राम काजनसरा पहुँचे। जहाँ समाज प्रमुखों एवं ग्रामीणों ने विधायक जनक ध्रुव का ढोल नगाड़ो व पुष्पमाला से स्वागत किया। विधायक जनक ध्रुव ने अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम नव नियुक्त पधाधिकारियो को बधाई दिया और कहा कि सिन्हा समाज बहुत प्रगतिशील समाज है, व्यवसाय के क्षेत्र में सिन्हा समाज अग्रणी समाज है। यह समाज अत्यंत मेहनतकश समाज है। उपस्थित युवाओं और समाज के लोगो को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने अपील किया। आगे कहा की नव नियुक्त पदाधिकारी अपने कार्यकाल में समाज में आने वाले सभी कार्यों और अपने कर्तव्यों […]

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहां की सुपेबेड़ा से किडनी की बीमारी को जड़ से खत्म करने हम सब मिलकर काम करेंगे

  ० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुपेबेड़ा को लेकर गंभीर, यह समस्या ज्यादा दिन की नहीं रहेगी : जायसवाल गरियाबंद। जिले दूरस्थ अंचल में बसे बहुचर्चित किडनी पीड़ित ग्राम सुपेबेड़ा में दो नए डायलिसिस केंद्र की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने यहां एक आरओ फिल्टर प्लांट भी लगाया जाएगा। बुधवार को देवभोग पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इसकी घोषणा की। प्रदेश में भाजपा की सरकार बदलने के बाद पहली बार पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस अवसर सुपेबेड के मरीजों के लिए एक सर्व सुविधायुक्त एंबुलेंस का उद्घाटन भी किया। इसके साथ उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर […]

शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में किताब और साइकिल प्राप्त कर खिल उठे छात्र छात्राएं की चेहरे

गरियाबंद।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीपरछेड़ी, विकासखंड व जिला गरियाबंद शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम में बच्चों का स्वागत गुलाल लगाकर, मिठाई खिलाकर मनाया गया। जिसमे कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ जन प्रतिनिधि ईश्वर वर्मा, शाला विकास समिति सदस्य अश्वनी वर्मा, ग्राम के प्रथम नागरिक गैंदलाल दीवान ,प्राचार्य बसंत त्रिवेदी द्वारा कक्षा 9वी और 10वी के छात्र छात्राओं को किताबो का वितरण एवम् शासन की महती योजना सरस्वती साइकिल योजनानुसार कक्षा 9वी के अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़े वर्ग के छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में पालकों के साथ साथ विद्यालय से वरिष्ठ व्याख्याता कामता प्रसाद साहू, वीरेंद्र सिन्हा, दिनेश निर्मलकर, किरण दीवान,हरि नारायण यादव, दीपक गवली, रवि प्रकाश […]

भाजपा नेताओं ने स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा,जिला अस्पताल में रात्रिकालीन मेडिकल सेवा प्रारम्भ करने की मांग

गरियाबंद। बुधवार को एक दिवसीय प्रवास में पहली बार गरियाबंद पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का स्थानीय सर्किट हाऊस में भाजपा नेताओ ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान मंत्री श्री जायसवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओ की समस्या भी सुनी। साथ ही निराकरण का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर भाजपा पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन शॉप जिला मुख्यालय गरियाबंद की जिला अस्पताल में रात्रि कालीन मेडिकल सुविधा एवं सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। भाजयुमो नेता अजय रोहरा ने कहा कि जिला अस्पताल गरियाबंद में जिले के दूरस्थ अंचल से गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोग पहुंचते हैं। यहां प्रधानमंत्री जन औषधि एवं धनवंतरी […]

राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार के लिए खिलाड़ियों से 30 जून तक आवेदन आमंत्रित

० खिलाडी को प्रत्येक वर्ष के लिए पृथक-पृथक आवेदन प्रस्तुत करना होगा ० पंकज विक्रम सम्मान के लिए खेल संघ की अनुशंसा जरूरी रायपुर।खेल एवम युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य खेल अलंकरण हेतु राज्य शासन ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों से 30 जून 2024 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। खिलाड़ियों को प्रत्येक वर्ष के लिए पृथक-पृथक आवेदन करना होगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार खिलाड़ियों के लिए पुरस्कारों में शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान एवं शहीद विनोद चौबे सम्मान और मुख्यमंत्री ट्रॉफी शामिल हैं। शहीद पंकज विक्रम सम्मान के लिए खेल संघों द्वारा राज्य […]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जनता से होंगे रूबरू,सीएम हाउस में हर गुरुवार को होगा जनदर्शन

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जनता से रूबरू होकर 27 जून को आम जनता की समस्या को सुनकर त्वरित निराकरण करेंगें। मुख्यमंत्री आमजनों से प्रत्येक गुरुवार “जनदर्शन” कार्यक्रम में जनता से मुलाकात करेंगें। यह कार्यक्रम हर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय जनता से सीधे संवाद करेंगें और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानाकरी लेंगें। मुख्यमंत्री श्री साय 27 जून को “जनदर्शन” से मुलाकात कर उनकी समस्या से अवगत होंगे और नागरिकों की समस्याओं को सुनकर एवं उनके यथासंभव त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करेंगे। इसके साथ ही जनता के सुझाव, शासकीय […]