बांद्रा में सचिन तेंदुलकर के घर के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन, भारत रत्न मांगा वापस, जानिए क्या है मामला

मुंबई। विधायक बच्चू कडू और उनके समर्थकों ने यहां बांद्रा इलाके में सचिन तेंदुलकर के घर के बाहर गुरुवार को इस महान क्रिकेटर द्वारा एक ऑनलाइन गेमिंग का विज्ञापन करने के विरोध में प्रदर्शन किया। पुलिस बाद में बच्चू और उनके समर्थकों को प्रदर्शन स्थल से ले गई। ‘प्रहार जनशक्ति पक्ष’ के विधायक बच्चू महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट के समर्थक हैं। प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाते हुए मांग की कि तेंदुलकर अपना भारत रत्न पुरस्कार लौटा दें क्योंकि वह ऑनलाइन गेम का प्रचार कर रहे हैं जो युवाओं को बर्बाद कर सकता है। पुलिस द्वारा ले जाये जाने से पहले बच्चू ने संवाददाताओं से कहा, “सचिन तेंदुलकर को […]

अमरनाथ यात्रा : वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अमरनाथ यात्रा का हुआ समापन , इस साल इतने लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

नेशनल न्यूज़। श्री अमरनाथ यात्रा की छड़ी मुबारक गुरुवार तड़के पवित्र गुफा में पहुंची। छड़ी मुबारक के दर्शन के साथ अमरनाथ यात्रा संपन्न हुई। छड़ी मुबारक (चांदी की गदा) के संरक्षक महंत दीपेंद्र गिरि ने आज कश्मीर हिमालय में अमरनाथ गुफा मंदिर में वार्षिक अंतिम पूजा की और अब तक की सबसे लंबी यात्रा का समापन हुआ। सूर्योदय से पहले अमरनाथ के पवित्र मंदिर में ले जाया गया। पवित्र गुफा में भगवान शंकर की पूजा के साथ ही इस साल की तीर्थ यात्रा का पूजा में मुख्य दर्शन और मुख्य पूजा का अनुष्ठान भी संपन्न हो गया। इस साल 62 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई को शुरू […]

राजधानी के निजी अस्पताल की दूसरी मंजिल से लगाईं छलांग, मौत

रायपुर। राजधानी में आत्महत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामला रायपुर के वी केयर अस्पताल का है जहाँ एक मरीज ने हॉस्पिटल के दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। ऊंचाई से गिरे मरीज ने फ़ौरन ही दम तोड़ दिया। पूछताछ में पता चला है कि आत्मघाती कदम उठाने वाला मरीज कबीरधाम से आया हुआ था। उसका नाम नरेंद्र कुमार सहरिया (23) है। बहरहाल सूचना पर मौके पर पहुंची राजेंद्र नगर पुलिस ने शव को बरामद पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है।  

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू पहुँची जगन्नाथ मंदिर, देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

रायपुर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू राजधानी के गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुँची। यहाँ उन्होंने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र जी तथा सुभद्रा जी के दर्शन किये। यहाँ उन्होंने देशवासियों की सुख-समृद्धि एवं निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक कुलदीप जुनेजा, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, महापौर एजाज ढेबर, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पूर्व राज्य मुख्य सूचना आयुक्त एम के राउत, जगन्नाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा सहित मंदिर समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।  

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय पहुंचीं, ऐतिहासिक पृष्टभूमि से जुड़ी पुरातन एवं संग्रहणीय वस्तुओं का अवलोकन किया

रायपुर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू रायपुर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय पहुंचीं।यहां संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का स्वागत किया।राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू संग्रहालय में छत्तीसगढ़ के पुरातात्विक वैभव से रूबरू हुईं और यहां की ऐतिहासिक पृष्टभूमि से जुड़ी पुरातन एवं संग्रहणीय वस्तुओं का अवलोकन किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ और अन्य क्षेत्रों से प्राप्त प्रागैतिहासिक पत्थर के औजारों, प्राचीन मूर्तियों, अभिलेखों, ताम्रपत्रों और सिक्कों का अवलोकन किया और संग्रहालय में रखी गई आदिवासी संस्कृति और आधुनिक शिल्प से संबंधित सामग्रियां के बारे में भी जानकारी ली।इस अवसर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी राष्ट्रपति के साथ संग्रहालय का अवलोकन किया।

राष्ट्रपति मुर्मू शांति सरोवर में सकारात्मक परिवर्तन में हुई शामिल, ईयर ऑफ पॉजिटिव चेंज थीम करेंगी लॉन्च

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजधानी रायपुर के शांति सरोवर पहुंची. राष्ट्रपति शांति सरोवर में सकारात्मक परिवर्तन वर्ष 2023 कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची हैं. इस दौरान राष्ट्रपति ईयर ऑफ पॉजिटिव चेंज थीम की लॉन्चिंग करेंगी. वहीं कार्यक्रम में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हैं.  

CG Breaking: राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बेटी के साथ पहुंची राजधानी, राज्यपाल श्री हरिचंदन और मुख्यमंत्री श्री बघेल ने एयरपोर्ट में किया स्वागत

रायपुर। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंच गई हैं. राष्ट्रपति के साथ उनकी बेटी इतिश्री भी पहुंची हैं. रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचते ही राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मेयर एजाज ढेबर ने राष्‍ट्रपति मुर्मू का स्वागत किया. इसके साथ ही एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति को गॉड ऑफ ऑनर दिया गया. यह पहला मौका है कि जब राष्ट्रपति अपनी बेटी के साथ किसी यूनिवर्सिटी और धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगी.    

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2 सितंबर को सरायपाली में जनसभा को करेंगे संबोधित, स्वागत और रैली की तैयारी जोरों पर

सरायपाली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का आगामी 2 सितम्बर को सरायपाली आगमन हो रहा है। वे सरायपाली विधानसभा के खैरमाल स्थित मैदान में एक बड़ी सभा को संबोधित करेगे। यह कार्यक्रम मात्रात्मक त्रुटि से वंचित जनजातीय समाज द्वारा आयोजित किया गया है। गृहमंत्री के जनजातीय सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह में प्रथम आगमन पर सामाजिकजन एवं कार्यकर्ता उनके स्वागत की तैयारी में जुटे हुए हैं। श्री शाह के आगमन पूर्व स्थल निरीक्षण हेतु संभाग प्रभारी सौरव सिंह, कार्यक्रम प्रभारी महेश गागड़ा आदि पहुंचे थे। उन्होंने कार्यक्रम को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी सरायपाली विधान सभा की प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष […]

आज का इतिहास 31 अगस्त : प्रसिद्ध कवयित्री, उपन्यासकार और निबंधकार अमृता प्रीतम का जन्म 31 अगस्त 1919 को हुआ

31 अगस्त 1956 को भारत के राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने राज्य पुनर्गठन विधेयक को अपनी सहमति दी, जिसे अब राज्य पुनर्गठन अधिनियम के रूप में जाना जाता है। राज्य पुनर्गठन अधिनियम अनिवार्य रूप से भारतीय राज्यों और क्षेत्रों की सीमाओं को परिभाषित करने और उन्हें भाषाई आधार पर व्यवस्थित करने की मांग करता है। आज के इस लेख में हम आपको 31 अगस्त से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 31 अगस्त को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और किनकी मृत्यु हुई थी। 31 अगस्त से जुड़ा […]

‘I.N.D.I.A.’ की मुंबई में दो दिवसीय बैठक आज से, 28 दल लेंगे हिस्सा,संयोजक के नाम पर लग सकती है मुहर

  नेशनल न्यूज़। भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 2024 के लोकसभा चुनाव में चुनौती देने के लिए बने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की दो दिवसीय बैठक आज से मुंबई में होगी। इसमें इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) गठबंधन के संयोजक का नाम तय करने के अलावा समन्वय समिति का गठन किए जाने की उम्मीद है। विपक्षी एकता की बैठक में 28 दल शामिल होंगे। गठबंधन का नेता, संयोजक और समन्वय समिति के अलावा बैठक में ‘एक सीट एक उम्मीदवार’ के फाॅर्मूले के तहत चुनी गई 450 सीटों पर चर्चा हो सकती है। इस बैठक से पहले विपक्षी गठबंधन में शामिल दलों में पीएम पद के लिए दावेदारी पेश […]