युवा कांग्रेस ने बरसते पानी के बीच जेल भरो आंदोलन के दौरान किया जमकर प्रदर्शन
0 राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की 0 राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन गरियाबंद। बलौदाबाजार मामले में भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। गिरफ्तारी के विरोध में गरियाबंद युवा कांग्रेस द्वारा रविवार को जेल भरो आंदोलन कर अपनी आवाज बुलंद करते हुए राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि मामले में षडयंत्रपूर्वक टारगेट बनाकर कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है और निर्दोष लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन को लेकर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस भवन से हाथ में बैनर–पोस्टर लेकर नारेबाजी करते हुए निकले थे। जहां उन्हें पुलिस प्रशासन […]



