ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव से भारत भी अलर्ट, पीएम ने बुलाई उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक, डोभाल और अमित शाह पहुंचे

नई दिल्ली। इजरायल-ईरान के बीच बढ़ते तनाव और पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति की तत्काल बैठक बुलाई। बैठक में पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने पश्चिम एशिया में उभरते संकट पर गहन चर्चा की। बैठक में इजरायल पर ईरानी हमले के मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा की गई। समिति ने पश्चिम एशिया के मौजूदा घटनाक्रम को बेहद चिंताजनक बताया। बैठक में ईंधन समेत अन्य उत्पाद की आपूर्ति में पड़ने वाले असर पर भी विचार-विमर्श किया गया। भारत ने सभी पक्षों से […]

नवरात्रि विशेष: बालोद का ये अनोखा मंदिर जहां ‘डायन’ को पूजते हैं लोग, परेतिन दाई भरती है सूनी गोद

बालोद। वैसे तो लोग प्रेत, प्रेतात्मा या फिर डायन नाम से ही डर जाते हैं क्योंकि इसको बुरी शक्ति माना जाता है। मगर झिंका गांव के लोगों की आस्था ऐसी है कि ये डायन (परेतिन माता) को माता मानते हैं और इसकी पूजा करते हैं। इसका एक छोटा सा मंदिर भी है। सिकोसा से अर्जुन्दा जाने वाले रास्ते पर स्थित मंदिर को परेतिन दाई माता मंदिर के नाम से जाना जाता है। झिंका सहित पूरे बालोद जिले के लोग परेतिन दाई के नाम से जानते हैं। नवरात्र में यहां विशेष अनुष्ठान की शुरुआत हो चुकी है और इस मंदिर में ज्योत भी जलाई गई है, आइए जानते हैं इस मंदिर […]

Road Accident: मिर्जापुर में भयानक सड़क हादसा, ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 10 मजदूरों की मौत

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक भयानक सड़क हादसे में 10 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मिर्जापुर और भदोही के कटका बॉर्डर पर हुआ, जहां एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। घायलों को वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में कुल 13 मजदूर सवार थे। वे भदोही के तिवरी गांव से ढलाई का काम कर वाराणसी में अपने घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 10 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी गंभीर रूप से घायल हो गए। […]

नहीं छीनेगा किसी का रोजगार, छोटे दुकानदारों के लिए निश्चित स्थल किया गया है निर्धारित

० सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बेहतर करने संबंधित के सहमति से बनाई गई है व्यवस्था धमतरी (राजेंद्र ठाकुर ). आगामी 5एवं6 अक्टूबर को आयोजित होने वाले जल जगार कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बाधित न हो इसे विशेष ध्यान रखकर चौक चौबंद व्यवस्था की गई है। यह भी ध्यान रखा गया है कि यहां के रह वासियों के व्यापार में बाधा न हो उसे ध्यान में रखकर संबंधित व्यक्ति से चर्चा कर आपसी सहमति से निर्धारित स्थल पर शिफ्ट किया गया है उनका रोजी-रोटी एवं व्यापार प्रभावित नहीं हो रहा है। आज देर शाम एक पोर्टल में प्रकाशित जिला प्रशासन द्वारा […]

गडफुलझर स्थित माँ रामचंडी मंदिर में 3500 मनोकामना ज्योत प्रज्वलित

० फुलझर के ऐतिहासिक दुर्ग पर विराजित है माँ रामचंडी देवी का भव्य मंदिर दिलीप गुप्ता सरायपाली। फूलझर अंचल के ग्राम गढ़फुलझर से लगे प्राचीन एवं ऐतिहासिक दुर्ग पर स्थित माँ रामचंडी मंदिर में शारदीय नवरात्र का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रथम दिवस से ही माँ रामचंडी का दर्शन करने बड़ी संख्या में भक्त पंहुच रहे हैं।रामचंडी मंदिर में वैसे तो बारहों महीने श्रद्धालुओं की चहल-पहल रहती है मगर नवरात्र पर्व में भक्तो की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा रहती है। इस संबंध में बिसासहे कुल कोलता समाज के रायपुर संभागीय अध्यक्ष गिरधारी साहू ने जानकारी देते हुवे बताया कि पूरे 9 दिनों तक […]

संभागीय जल उपयोगिता समिति की हुई बैठक, कई विषयों पर हुई चर्चा

  बिलासपुर।कमिश्नर महादेव कावरे की अध्यक्षता में संभागीय जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जलाशयों में जल भराव की स्थिति, सिंचाई लक्ष्य निर्धारण एवं खाद,बीज तथा कीटनाशकों की उपलब्धता की समीक्षा की गई। नियमित अंतराल पर और पर्याप्त बारिश होने के कारण इस साल अब तक सिंचाई के लिए पानी की मांग नहीं आई है। संभागायुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में विधायक धरमजीत सिंह, प्रणव कुमार मरपच्ची, कलेक्टर अवनीश शरण सहित सिंचाई एवं कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। संभाग के अन्य जिलों के विधायक एवं अधिकारी वीसी के जरिए बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में जल संसाधन विभाग के सीई जेआर भगत ने जलाशयों […]

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे आईएएस अधिकारी डॉक्टर रोहित यादव को बनाया गया ऊर्जा विभाग का सचिव

रायपुर। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 2002 बैच के आईएएस अधिकारी डॉक्टर रोहित यादव को ऊर्जा विभाग का सचिव बनाया गया है. इसके साथ-साथ उन्हें छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने आज इसका आदेश जारी कर दिया है.  

आज का इतिहास 4 अक्टूबर : आज मनाया जा रहा है ‘वर्ल्ड एनिमल डे’

On This Day in History 4 October : 4 अक्टूबर (aaj ka itihas) विश्वभर में ‘अंतरराष्ट्रीय पशु दिवस’ या वर्ल्ड एनिमल डे (world animal day) के रूप में मनाया जा रहा है. पशुओ के अधिकारों और उनके लिए कल्याणकारी मानकों को सुनिश्चित करने के लिए इस दिन को मनाये जाने की परंपरा है. इस साल अंतरराष्ट्रीय पशु दिवस की थीम ‘बड़े हों या छोटे, हम उन सभी से प्यार करते हैं’ रखी गई है. आज के इतिहास का दूसरा अंश अंतरिक्ष विज्ञान में एक नया अध्याय रचने की ओर मानव का पहला कदम था. 4 अक्टूबर 1957 में दुनिया का पहला मानव निर्मित अंतरिक्ष मिशन ‘स्पुतनिक 1’ (‘Sputnik 1’) को […]

नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित, जानें उनका प्रिय भोग और पूजाविधि

Shardiya Navratri 2024, Maa Brahmacharini : नवरात्रि के दूसरे दिन, देवी दुर्गा के दूसरे स्‍वरूप, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। इस दिन उनकी पूजा करने से आपके जीवन की सारी परेशानियां दूर होती हैं। मां ब्रह्मचारिणी को ज्ञान, तपस्या और वैराग्य की देवी माना जाता है। ब्रह्म का अर्थ है तपस्या और चारिणी का अर्थ है आचरण करने वाली। कठोर तपस्या और ब्रह्मचर्य का पालन करने वाली मां ब्रह्मचारिणी को शत शत नमन है। मान्‍यता है कि नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से जीवन में अच्छे गुण आते हैं। साथ ही आपके अंदर त्याग, सदाचार और संयम की भावना बढ़ती है। ऐसी मान्यता है कि […]

आज का राशिफल 4 अक्टूबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए नवरात्रि का दूसरा दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन अपने आपका ख्याल रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज अपने परिवार के साथ कुछ बातों को लेकर आपसी कलह हो सकता है। आज आप कोई नया कार्य शुरू न करें नहीं तो नुकसान संभव है। वाणी पर संयम रखें, वाद विवाद से दूर रहें। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)   आज का दिन बहुत अच्छा है, आज आपके अपने पुराने मित्रों से संबंध सुधरेंगे। आज के दिन किसी विशेष कार्य की पूर्ति होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परिवार में […]