आज का इतिहास 26 अगस्त : आज ही के दिन अलाउद्दीन खिलजी ने चित्तौड़गढ़ पर किया था कब्जा
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1303-अलाउद्दीन ख़िलजी ने चित्तौड़गढ़ पर क़ब्ज़ा किया। 1891-हिन्दी साहित्य के एक महान उपन्यासकार चतुरसेन शास्त्री का जन्म। 1910-भारत रत्न से सम्मानित मदर टेरेसा का जन्म। 1914-बंगाल के क्रांतिकारियों ने कलकत्ता में ब्रिटिश बेड़े पर हमला कर 50 माउजर और 46 हज़ार राउंड गोलियाँ लूटी। 1920-अमेरिका में महिलाओं को मताधिकार मिला। 1927-हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतन्त्रता सेनानी बंसीलाल का जन्म। 1934-प्रसिद्ध विधिवेत्ता, शिक्षा प्रेमी, रचनाकार तथा बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि और संगीतकार अतुल प्रसाद सेन का निधन। 1956-प्रसिद्ध राजनेत्री, संजय गाँधी की पत्नी एवं पशु-अधिकारवादी मेनका गाँधी का जन्म। 1963-पारसी रंगमंच शैली के हिन्दी नाटककारों में […]



