लोकसभा चुनाव: बस्तर में बस्तर में पहले चरण का मतदान , आज शाम थम जाएगा चुनावी प्रचार का शोर

जगदलपुर। छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बस्‍तर लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को मतदान है। वोटिंग से 48 घंटे पहले बुधवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। हालांकि प्रचार थमने के बाद प्रत्‍याशी डोर टू डोर संपर्क कर सकते हैं। इससे पहले भाजपा, कांग्रेस के साथ अन्‍य प्रत्‍याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दिया। बस्‍तर लोकसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। बस्तर संसदीय सीट के चुनाव में कुल 11 प्रत्याशी आमने-सामने हैं। बतादें कि कुल 12 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किया था। एक अभ्यर्थी का नामांकन पत्र खारिज होने के बाद 11 प्रत्याशी बच गए। इस सीट पर मुख्‍य […]

कांकेर मुठभेड़ पर बोले गृह मंत्री अमित शाह, देश को नक्सलवाद के दंश से मुक्त करने के लिए संकल्पित मोदी सरकार

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मंगलवार को हुए एनकाउंटर में 29 नक्सलियों के मारे जाने के बाद देशभर में सुरक्षाबलों की तारीफ की जा रही है. इसी कड़ी में कवर्धा दौरे पर आए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सली मामले में अपनी प्रतक्रिया दी है. उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने पांच सालों में नक्सलियों पर प्रभावी कार्रवाई की है. लेकिन भाजपा के शासन आते ही पुलिस-नक्सली मुठभेढ़ के मामले बढ़े हैं. भाजपा फर्जी एनकाउंटर कराती है, आदिवासियों को परेशान करती है. गलत तरीके से झुठे मामले में फंसाने की धमकी दी जाती है. गिरफ्तारियां की जाती हैं. बस्तर और कांकेर जैसे क्षेत्र में ये चल रहा है.’ छत्तीसगढ़ में नक्सलियों […]

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पदोन्नति में आरक्षण के प्रावधान को किया निरस्त

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की उस अधिसूचना को निरस्त कर दिया है जिसमें शासकीय सेवकों के लिए पदोन्नति में आरक्षण देने का प्रावधान किया गया था। कोर्ट ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार संवैधानिक संशोधन के बिना इसे लागू नहीं किया जा सकता। राज्य की पिछली कांग्रेस सरकार ने 22 अक्टूबर 2019 को आरक्षण में प्रमोशन के लिए अधिसूचना जारी की थी। इसके अनुसार चतुर्थ श्रेणी से लेकर प्रथम श्रेणी तक के कर्मचारी, अधिकारियों के लिए आरक्षण दिया जाना था। यह आरक्षण अनुसूचित जाति को 13 प्रतिशत तथा अनुसूचित जनजाति को 32 प्रतिशत दिया जाना था। अधिसूचना को रायपुर के एस संतोष कुमार […]

पूर्व सीएम बघेल ने कांकेर के नक्सली एनकाउंटर को बताया फ़र्ज़ी, गृह मंत्री विजय शर्मा ने जवानों के हौसले की तारीफ़ की

रायपुर। कांकेर में हुए बड़े नक्सली एनकाउंटर को लेकर आज उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस में विस्तृत जानकारी दी। विजय शर्मा ने जवानों के हौसले की तारीफ करते हुए कहा, कि जवानों ने जो हौसला दिखाया, वो शानदार था। उन्होंने कहा कि आज तक की सबसे बड़ी सफलता जवानों को मिली है। विजय शर्मा ने इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा। गृहमंत्री ने कहा कि बहुत दुखद है, मैं कहना चाहता हूं कि भूपेश बघेल कह रहे यह एनकाउंटर फर्जी है। जवानों को गोली लगी क्या यह गलत है। हथियार मिले तो क्या यह गलत है, यह बहुत दुर्भाग्यजनक है। जब हत्याए होती है […]

रामनवमी: 500 साल के बाद अयोध्या में लाखों भक्तों के साथ रामलला ने मनाया जन्म का उत्सव

अयोध्या। अयोध्या राम मंदिर में आज 500 साल बाद राम जन्मोत्सव मनाया गया। दोपहर 12 बजे से जन्मोत्सव की प्रकिया शुरू हुई। देश-दुनिया के करीब पांच लाख लोग अयोध्या पहुंचे। विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच जन्मोत्सव मनाया गया। इसके पहले रामलला को श्रृंगार किया गया। उन्हें आभूषण पहनाए गए। भगवान राम की नगरी अयोध्या में रामनवमी की धूम है। यहां पर देश के कोने-कोने से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। तड़के अधिकांश ने सरयू नदी में स्नान किया। इसके बाद सभी ने मंदिरों का रुख किया। मंदिरों में दर्शन-पूजन के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या की गलियों में विचरण कर रहे हैं। पूरी राम नगरी आज तो […]

रामलला का सूर्य तिलक: राम के ललाट पर सूर्य देव ने किया तिलक, पांच मिनट तक हुआ अभिषेक,टिकी रही दुनिया की निगाहें

अयोध्या। रामलला का सूर्य अभिषेक दोपहर 12 बजकर 01 मिनट पर हुआ। सूर्य की किरणें रामलला के चेहरे पर पड़ी। करीब 75 मिमी का टीका राम के चेहरे पर बना। दुनिया भक्ति और विज्ञान के अद्भुत संगम को भक्तिभाव से निहारती रही। यह धर्म और विज्ञान का भी चमत्कारिक मेल रहा। इस सूर्य तिलक के लिए वैज्ञानिकों ने कई महीने से तैयारी की। इसके लिए कई ट्रायल किए गए। आज दोपहर में जैसे ही घड़ी में 12 बजकर 01 मिनट हुए सूर्य की किरणें सीधा राम के चेहरे पर पहुंच गईं। 12 बजकर एक मिनट से 12 बजकर 6 मिनट तक सूर्य अभिषेक होता रहा। पांच मिनट तक बना रहा […]

कांकेर में 29 नक्सलियों को मार गिराने पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर पुलिस को दी बधाई

रायपुर। अबूझमाड़ के हापाटोला में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के 29 नक्सलियों को मार गिराए जाने के बाद उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराने वाले पुलिस कमांडरों से बात कर उन्हें बधाई दी. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वीडियो कॉलिग के जरिए बात करते हुए जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए सावधानी बरतने की भी सलाह दी. उन्होंने कहा कि आईजी और एससी साहब से भी मेरी बात हुई है.अति उत्साह में कोई न आएं. सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें. हम सब आपकी चिंता में लगे हुए हैं. उन्होंने कहा कि कुछ ही ऐसा है (इनकाउंटर), तो पूरी योजना […]

नारायणपुर में नक्सलियों ने की BJP कार्यकर्ता की हत्या, पोस्टर में लिखी हत्या की वजह

रायपुर। नारायणपुर के ग्राम दण्डवन में रात करीब 11:00 बजे माओवादियों ने BJP कार्यकर्ता की हत्या कर दी. मृतक बीजेपी कार्यकर्ता पंचमदास मानिकपुरी दण्डवन गांव के उपसरपंच के पद में कार्यरत था. इतना ही नहीं हत्या के बाद घटना क्षेत्र में माओवादियों द्वारा पोस्टर पॉम्पलेट डाले गए है. जिसमें बीजेपी कार्यकर्ता पर पुलिस को मुखबीरी करने का आरोप है.      

आज का राशिफल 17 अप्रैल : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए रामनवमी का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। हो सकता है कोई पुराना रोग उभर कर सामने आए, जिस कारण आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है। आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में नया चांस आपको मिलने वाला है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कोई बड़ा कार्य शुरू करने का विचार आज घर परिवार में बन सकता है, जिसमें परिवार मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार- व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। कोई बड़ा ऑफर आज आपको मिल सकता है, जिससे परिवार में सुखद माहौल रहेगा। […]

आज का पंचांग 17 अप्रैल : आज नवरात्र के आखिरी दिन मनाया जाएगा राम नवमी का पर्व

आज 17 अप्रैल 2024, बुधवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष नवमी तिथि है। ऐसे में आज मां दुर्गा के स्वरूप सिद्धिदात्री जी की पूजा-अर्चना की जाएगी। साथ ही आज रामनवमी के शुभ अवसर पर कई योग का भी निर्माण हो रहा है। ऐसे में आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग और जानते हैं शुभ मुहूर्त और राहुकाल के विषय में।   आज का पंचांग (Panchang 17 April 2024) चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि समाप्त – शाम 05 बजकर 34 मिनट पर नक्षत्र – आश्लेषा वार – बुधवार ऋतु – बसंत शुभ समय ब्रह्म मुहूर्त – प्रातः 04 बजकर 25 […]