कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत कैसे करें, जिससे बनी रहे भगवान की कृपा, यहां जानिए व्रत विधि के सारे नियम
कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार भगवान कृष्ण के जन्मदिन की खुशी में मनाया जाता है. कहते हैं भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में रात 12 बजे के करीब भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था. इसलिए इसे श्री कृष्ण जयंती के नाम से भी जाना जाता है. जन्माष्टमी पर भक्त व्रत रखते हैं और आधी रात को कान्हा की पूजा करते हैं. आपको बता दें, इस साल जन्माष्टमी का त्योहार 26 अगस्त को मनाया जा रहा है. यहां हम आपको बताएंगे कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत कैसे रखते हैं, और इसके विधि और नियम क्या है. कृष्ण जन्माष्टमी व्रत विधि जन्माष्टमी के व्रत में आप फलाहार ले सकते हैं. […]



